ग्वालियर। हरियाली तीज का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। वहीं कुंवारी लड़कियां भी मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रख सकती है। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि हिन्दू धर्म के अनुसार हरियाली तीज पर माता पार्वती और भगवान शिव-शंकर की आराधना की जाती है। यह पर्व हर साल सावन महीने की शुक्ल पक्ष तृतीया को मनाया जाता है।