14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर के दरवाजे पर दूल्हा का हो रहा था स्वागत, तभी हुई हर्ष फायर, शादी में मची भगदड़

भतीजी की शादी में हर्ष फायर से चाचा घायल,पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 11 Jul 2019, 4:00 PM IST

Harsha fire

घर के दरवाजे पर दूल्हा का हो रहा था स्वागत, तभी हुई हर्ष फायर, शादी में मची भगदड़

ग्वालियर। मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के कोथरखुर्द गांव में एक युवक के घर में शादी की खुशियां छाई हुई थीं। नाच-गाना चल रहा था और बारात घर के दरवाजे पर आ गई। तभी किसी ने हर्ष फायर कर दिया जो कि दूल्हन के चाचा को लग गया। जिससे वह मौके पर ही बेहोश हो गया। जल्द ही परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे,लेकिन हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल मुरैना में रैफर कर दिया। गोली लगते ही वर और वधू पक्ष के लोगों में मातम छा गया।

इसे भी पढ़ें : Breaking : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी कारोबारी पर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां, मौके पर ही मौत

जानकारी के अनुसार मुरैना जिले के पोरसा थाना क्षेत्र के कोथरखुर्द गांव में भतीजी की शादी में चाचा घायल हो गया। घटना बुधवार की रात 9 बजे की है। पुलिस के अनुसार सुखराम पुत्र सीताराम तोमर की भतीजी की बारात आई थी। दरवाजा हो रहा था तभी किसी ने हर्ष फायर किया और गोली सुखराम की पेट से होकर पार निकल गई।

इसे भी पढ़ें : Breaking : जमीनी विवाद में दो की गोली मारकर हत्या, पांच घायल, गांव में मची चीख पुकार

घायल सुखराम तोमर को जिला अस्पताल मुरैना में भर्ती है। जहां डॉक्टरों ने स्थिति कंट्रोल में होने की बात कही है। पोरसा पुलिस ने सुखराम तोमर की रपट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादस की धारा 308 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें : शादी की खुशियों में डूबे थे लोग, तभी आई ऐसी खबर सदमें में आ गया पूरा परिवार