MP Weather: राजस्थान से आ रही गर्म हवा से शनिवार को पारा ऊपर चढ़ गया। सीजन में पहली बार तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड हुआ। मध्यप्रदेश में खजुराहो के बाद ग्वालियर सबसे अधिक गर्म रहा है। खजुराहो का तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ओवर हीट के कारण शाम को मौसम बदल गया, बादल छा गए और तेज हवा चली। बादलों से तापमान में 6.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई, इससे हल्की राहत मिली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर में 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से आंधी, बारिश(Rain Alert) व बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। क्योंकि राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना हुआ है और कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ गया है।