
ग्वालियर चंबल संभाग में रिकॉर्ड तोड़ बारिश,मौसम वैज्ञानिकों ने भी की भविष्यवाणी
ग्वालियर। पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश के चलते मौसम सुहाना हो गया है। बारिश ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 2018 में अब सितंबर तक 738.1 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इससे पहले 2013 में 743.8 एमएम बारिश दर्ज की गई थी। उम्मीद है आने वाले दिनों में बारिश इस रिकॉर्ड को तोड़ देगी।
वहीं शनिवार-रविवार की रात को रिमझिम के बाद रविवार को दिन भर रुक- रुककर बारिश से मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली। एक सितंबर को 41.2 एमएम वहीं रविवार को भी 11.6 एमएम बारिश दर्ज की गई।
तीन दिनों की बारिश ने घरों के एसी और कूलर बंद कर दिए हैं। रविवार को अधिकतम तापमान 27.6 और न्यूनतम 23.0 डिग्री दर्ज किया गया।
दिन में कई बार बारिश
रविवार को सुबह से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई थी,देर शाम तक रिमझिम बारिश होती रही। इस मौसम का मजा लेने कई लोग पिकनिक मनाने तिघरा पहुंचे तो वहीं कुछ ने घर में ही रहना ठीक समझा। सुबह 11 बजे के बाद कुछ घंटे मौसम खुला, लेकिन दो बजे से फिर बारिश के बाद शाम 5 बजे से मौसम खुल गया। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
हो सकती है रिमझिम
मौसम वैज्ञानिक सुनील कुमार गोधा ने बताया कि अपर लोअर की तरफ अब सर्कुलेशन चला गया है। जिससे अभी बारिश होने की संभावना कम है। चौबीस घंटे में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की संभावना है।
Published on:
03 Sept 2018 02:22 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
