ग्वालियर। सावन माह के पहले चार दिन सूखे निकलने के बाद रविवार को शहर में झमाझम बारिश हुई तो लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत भी मिली। रविवार की शाम पांच बजे शहर सहित जिले व अंचल के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे किसानों के चेहरों पर भी थोड़ी चमक नजर आई। हालांकि अभी ये बारिश अपर्याप्त है,लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक अब मानसून सक्रिय हो रहा है, लिहाजा अच्छी बारिश का अनुमान है।