14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO : झमाझम बारिश से मौसम सुहाना,लोगों को गर्मी से मिली राहत

सुबह से ही उमस और गर्मी से परेशान रहे लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 2 Jul 2019, 4:48 PM IST

rain today

VIDEO : झमाझम बारिश से मौसम सुहाना,लोगों को गर्मी से मिली राहत

ग्वालियर। सुबह से ही उमस भरे माहौल और धूप से परेशान शहरवासियों को मंगलवार की दोपहर को झमाझम बारिश से राहत मिली। दोपहर करीब ढाई बजे पहले तो तेज आंधी चली और उसके बाद तेज बारिश हुए और मौसम सुहावना हो गया। इसके साथ ही चंबल के दतिया और श्योपुर में भी करीब चार बजे झमाझम बारिश हुई,जिससे मौसम सुहाना हो गया।


इसे भी पढ़ें : VIDEO : शहर में एक घंटे से झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत

मंगलवार सुबह से ही आसमान पर बादलों की आवाजाही बनी हुई थी,लेकिन बीच में निकली तीखी धूप और हवाओं ने बारिश की संभावनाएं खत्म कर दी। लेकिन दोपहर तीन बजे फिर से दबाव बना और घने बादल छाने लगे और तेज आंधी के साथ शहर में झमाझम बारिश शुरू हो गई,जो की करीब 30 मिनट तक जारी रही।बारिश होने से लोगों को गर्मी से भी राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया।


इसे भी पढ़ें : आज से इन राशियों में शुक्र करेंगे परिवर्तन, जमकर होगी धन की वर्षा

शहर के थाटीपुर,सेवानगर,महाराज बाड़ा और डीडी नगर के आदि क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। मंगलवार को तापमान अधिकतम 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रिकार्ड हुआ।


इसे भी पढ़ें : भगवान जगन्नाथ ने इस संत को दिया था स्वप्न, ऐसी है इस मंदिर की महिमा, लाखों की संख्या में आते है भक्त

तीन से चार दिन लगेंगे सिस्टम बनने में
मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बन तो रहा है, लेकिन मानसून आने में अभी भी लगभग 3 से 4 दिन का समय लग जाएगा। जिससे मंगलवार को गर्मी और उमस से लोगों को राहत नहीं मिल सकेगी।


इसे भी पढ़ें : छह माह लिव इन में रखा प्रेमिका को, बाद में पता चला शादीशुदा है प्रेमी, युवती ने सुनाई लवस्टोरी

अच्छी बारिश की उम्मीद
इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी के कारण अच्छी बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है। भोपाल मौसम कार्यालय के वैज्ञानिक आरआर त्रिपाठी ने बताया कि मानसून इस बार कुछ देरी से आ रहा है। ग्वालियर में अक्सर मानसून 25 जून के आसपास सक्रिय होता है। इस बार लगभग 30 जून के आसपास मानसून आने की संभावना बनी हुई है।