ग्वालियर। शिवपुरी के पोहरी रोड स्थित बस स्टैंड परिसर में संचालित एक होटल में रात को आग लग गई। जिससे आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई और लोग सुरक्षित स्थान की ओर भागने लगे। टटियों वाले इस होटल में एकाएक इतनी तेज आग लगी कि जब तक उसे बुझाने का प्रयास किया,तब तक सब कुछ खाक हो गया। चूंकि होटल में दो-तीन गैस सिलेंडर रखे थे, इसलिए आग लगते ही वहां रात में रखी रहने वाली यात्री बसों का स्टाफ उन्हें आधी रात को स्टार्ट करके रेलवे स्टेशन रोड की तरफ भागा। आगजनी में लगभग सवा लाख रुपए का नुकसान की बात बताई जा रही है।