5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेलेंटाइन वीक के लिए होटल कर रहे कुछ ऐसा, आप भी रह जाएंगे हैरान

वेलेंटाइन वीक के लिए बन रहे स्पेशल मेन्यू, कपल को कॉम्प्लीमेंट्री रहेगी डे स्पेशल डिश, वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से, होटल और रेस्टोरेंट ने तैयार किया प्लान

2 min read
Google source verification
valentine_day.jpg

ग्वालियर. वेलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इसके लिए एक ओर जहां मार्केट तैयार है। वहीं होटल्स, रेस्टोरेंट और कैफे ने भी कुछ नया प्लान किया है। हर दिन के हिसाब से होटल कपल का वेलकम करेंगे। कुछ खास डिशेज भी प्लान की गई हैं। कॉम्प्लीमेंट्री डिश कपल के लिए गिफ्ट होगी। डेकोरेशन वेलेंटाइन थीम पर ही किया जाएगा। इसकी प्लानिंग शुरू हो गई। शेफ ने इन सात दिनों के लिए अलग मेन्यू बनाया है, जो कपल के लिए खास होगा।

पूरे माह होंगे संस्थाओं के कार्यक्रम

वेलेंटाइन वीक को सेलिब्रेट करने का प्लान शहर की संस्थाओं का भी है। भले ही यह वीक 7 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक है, लेकिन संस्थाओं के प्रोग्राम पूरे माह चलेंगे। इसकी शुरुआत 10 फरवरी से हो जाएगी। इनमें शहर के लायंस, जेसीआई, रोटरी क्लब भी प्रोग्राम करेंगे। इसकी प्लानिंग क्लब में शुरू हो गई है। खास तौर से महिलाओं से जुड़े क्लब यह आयोजन करेंगे।

14 फरवरी के लिए टेबल बुकिंग शुरू

वेलेंटाइन वीक का इंतजार युवा धड़कनों को सबसे ज्यादा है। क्योंकि उन दिनों में वह अपने किसी खास को दिल की बात कह सकेंगे। इसके लिए उन्होंने होटल में क्वेरीज भी शुरू कर दी हैं। वेलेंटाइन डे की बात करें तो टेबल की बुकिंग शुरू हो गई हैं। शहर को होटल मैनेजर बताते हैं कि इस बार हम वेलेंटाइन को खास बनाने जा रहे हैं। इस बार हम थी रेड एंड ब्लैक रखेंगे।

वेलेंटाइन थीम पर करेंगे डेकोरेशन और वेलकम

होटल के ऑनर राजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि वेलेंटाइन वीक न्यू मैरिज कपल के लिए खास रहता है। इनके लिए हमने डिफरेंट मेन्यू प्लान किया है। इसे हम 7 फरवरी से इम्प्लीमेंट कर देंगे। साथ ही होटल को वेलेंटाइन थीम पर ही डेकोरेट करेंगे। कपल के लिए हमारी तरफ से कुछ कॉम्प्लीमेंट्री भी रहेगा। रेस्टोरेंट ऑनर अभिषेक ने बताया कि 14 फरवरी के लिए खास मेन्यू प्लान किया है। हम कुछ कॉम्बो ऑफर भी निकालेंगे, जिसकी ब्रांडिंग शुरू कर दी है। इस दिन के लिए कुछ बुकिंग भी हमारे पास आ गई हैं। कैफे ऑनर सलिल गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां कपल एंट्री रहेगी। वेलेंटाइन थीम पर कैफे को डेकोरेट करने का प्लान है।