18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीजन का सबसे गर्म रहा यह शहर,अब रात में भी बढ़ेगा पारा

सीजन का सबसे गर्म रहा यह शहर,अब रात में भी बढ़ेगा पारा
2 min read
Google source verification
hottest day

ग्वालियर। तेज धूप और दिन भर चली पश्चिमी हवाओं के चलते पारा इस माह का सबसे ज्यादा पहुंच गया। सुबह से आसमान साफ होने के साथ ही निकली तेज धूप के चलते सुबह ९ बजे तक लोगों को बुरा हाल हो गया। इस सीजन का सबसे ज्यादा गर्मी वाला दिन गुरुवार ही रहा। इस दिन तापमान ४३.३ तक दर्ज किया गया। पिछले कई दिनों से दिन में गर्मी के साथ रात को थीड़ी बहुत लोगों को राहत मिल जाती थी, लेकिन गुरुवार को न्यूनतम तापमान भी काफी बढ़ गया है।

इससे अब दिन और रात को गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम में आए उतार- चढ़ाव के कारण अब लोगों का घरों से भी निकलना मुश्किल हो गया है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में इतनी गर्मी बढऩे से लोगों की भी परेशानी बढ़ गई है। गर्मी के कारण लोग दिन में शहर में कम ही मात्रा में बाहर निकले। मौसम वैज्ञानिक उमा शंकर चौकसे ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान के बढऩे से गर्मी और बढ़ेगी। मई के शुरू में तो पारा ओर बढऩे से गर्मी का असर दिखेगा। गर्म हवाओं के चलने से अब दिन और रात के साथ गर्मी का असर दिखने लगा है।

सुबह १०.३० बजे पारा पहुंचा ३९.० डिग्री पर
गर्मी का प्रकोप इस कदर बढ़ा कि सुबह १०.३० बजे तापमान ३९.० डिग्री पर पहुंच चुका था। सुबह से तेज लू के चलते लोग सड़को पर निकलने से भी बचते रहे। गर्मी का असर देर शाम तक देखने को मिला । इससे लोगों को बैचेनी सी महसूस होती रही। वहीं दोपहर २.३० से ३.३० बजे तक पारा स्थिर ४३.० डिग्री पर बना रहा।

पिछले वर्ष अप्रैल में पारा पहुंचा था ४४.९
पिछले वर्ष अप्रैल माह में तापमान ४४.९ डिग्री को छू चुका है। १९ अप्रैल को इतनी बढऩे के कारण इतना तापमान पहुंच चुका है। इस बार अप्रैल में ही तीन बार पारा ४१ डिग््री और एक बार पारा ४२ डिग्री पहुंचने के बाद अब ४३.३ तक तापमान गुरूवार को हुआ।

दिनभर मौसम का हाल
5.30 - 30.0
6.30 - 30.4
7.30 - 33.0
8.30 - 35.0
9.30 - 37.4
10.30 - 39.0
11.30 - 40.2


12.30 - 41.6
1.30 - 42.2
2.30 - 43.0
3.30 - 43.0
4.30- 42.0
5.30 - 41.0