ग्वालियर। पांच दिवसीय दीपोत्सव का पर्व आज से शुरू हो गया है। इस महापर्व में कई शुभ योग इस बार देखने को मिल रहे है। धनतेरस, मंगलवार को नरक चौदस,बुधवार को दीपावली तो गुरुवार को अन्नकूटव गोवर्धन पूजा और शुक्रवार को भैय्यादूज है। इन पांचों दिनों में यदि शुभ मुहूर्त में पूजा करेंगे तो मां लक्ष्मी जी कृपा आप पर जरूर बसरेगी और जमकर पैसा ही पैसा बरसेगा। धनतेरस से लेकर भैयादूज तक,पांचों दिन का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर खरीदारी जरूर करनी चाहिए। भले ही एक छोटा सा चम्मच ही खरीदें। धनतेरस के बाद चारों दिन पूजा का महत्व रहता है।