14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिसके साथ लिए थे सात फेरे उसे प्रेम में पागल पत्नी ने दी मौत, ऐसे सामने आई पूरी कहानी

तीन माह पूर्व नूराबाद थाना क्षेत्र में स्वर्ण रेखा नदी में मिला था शव
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 16 Jun 2019, 2:52 PM IST

husband murder

जिसके साथ लिए थे सात फेरे उसे प्रेम में पगाल पत्नी ने दी मौत

ग्वालियर। जिस युवक के साथ युवती ने हमेशा साथ देने का वचन लेते हुए सात फेरे लिए थे। उसी पति को पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हमेशा के लिए मौत की नींद सुला दिया। इतना ही नहीं यह महिला प्रेम में इतनी पागल थी कि उसे अपने पति को मौत देते समय जरा भी चिंता नहीं हुई। मुरैना जिले के थाना पुलिस ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है। हत्या मृतक की पत्नी व उसके पे्रमी ने की थी। पुलिस ने इन दोनों के अलावा इनका साथ देने वालों को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस ऑटो को भी जब्त कर लिया है जिससे मृतक को नदी में फेंककर आए थे।

विदित हो कि 5 मार्च 2019 को गुलेंदरा के मुन्ना ङ्क्षसह द्वारा स्वर्ण रेखा नदी में अज्ञात व्यक्ति के शव को देखे जाने की सूचना नूराबाद थाने को दी थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया। सघन जांच पर से मृतक की पहचान छोटेलाल (40) पुत्र पूरन सिंह निषाद निवासी ग्राम छीता पुरा थाना रजखेड़ा जिला धौलपुर के रूप में हुई। जिसके परिजनों द्वारा मृतक का अपनी ससुराल ग्राम आमहोद नगला थाना डोकी जिला आगरा में रहना बताया।

पहचान के बाद जांच पर पता चला कि मृतक की पत्नी के ऑटो चालक राजकुमार कुशवाह से अवैध संबंध थे। इसी के चलते हत्या को अंजाम दिया गया। संदेही राजकुमार एवं मृतक की पत्नी व अन्य के मोबाइल नंबर की सीडीआर की जांच की गई जो लोकेशन के आधार पर घटना स्थल पर मूवमेेंट पाया गया। बारीकी से की गई जांच पर मृतक की पत्नी एवं उसके प्रेमी राजकुमार द्वारा मृतक छोटेलाल को आमहोद गांव में ही जहरीला पदार्थ खिलाया जिससे वह बेहोश हो गया। इसके उपरांत उन दोनों ने अपने साथी ऑटो चालक जंगबहादुर उर्फ गुड्डू जाटव निवासी बड़ागांव सिकदंरा थाना शमसाबाद आगरा, सुल्तान कुशवाह निवासी हुसैनपुर थाना बाड़ी सदर धौलपुर तथा सुल्तान के मामा के लडक़े के साथ छोटेलाल को ऑटो से ग्राम रंचोली थाना नूराबाद लेकर आए एवं बेहोशी की हालत में उसे स्वर्ण रेखा नदी के पानी में डुबाकर हत्या कर दी।

मर्ग जांच पर अपराध पाए जाने से थाना नूराबाद में भादंसं की धारा 302, 201, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रकरण में आरोपी पाए जाने से मृतक की पत्नी बिंदिया, जंगबहादुर उर्फ गुड्डू जाटव ऑटो चालक, राजकुमार कुशवाह को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त ऑटो को जब्त कर लिया है। घटना के खुलासे में पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव व एसडीओपी बानमोर शशिभूषण रघुवंशी के मार्गदर्शन में थाना नूराबाद के प्रभारी विनय यादव व उनकी टीम ने अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया गया।


मृतक को बेहोश होने पर ऐसे लाए मुरैना
मृतक छोटेलाल के बेहोश होने पर उसकी पत्नी के प्रेमी राजकुमार कुशवाह ने अपने जीजा सुल्तान कुशवाह से फोन पर पूछा कि छोटेलाल को ठिकाने लगाना हैं। सुल्तान कुशवाह व उसके मामा का लडक़ा नूराबाद थाना क्षेत्र में पत्थर खदानों पर मजदूरी करते थे। इसलिए सुल्तान कुशवाह ने कहा था कि तुम यहां आ जाओ, यहां ठिकाने लगा देंगे और पता भी नहीं चलेगा। इसलिए मृतका की पत्नी का प्रेमी बेहोशी की हालत में छोटेलाल को अपने ऑटो से नूराबाद थाना क्षेत्र में लेकर आया और यहां अपने जीजा व एक अन्य की मदद से स्वर्ण रेखा नदी में डूबो कर मार दिया।