15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां को चाय देने गई मासूम दरवाजा खोलते ही रह गई दंग,फिर सामने आई ये सच्चाई

मां को चाय देने गई मासूम दरवाजा खोलते ही रह गई दंग,फिर सामने आई ये सच्चाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 1 Nov 2018, 9:24 PM IST

crime news

मां को चाय देने गई मासूम दरवाजा खोलते ही रह गई दंग,फिर सामने आई ये सच्चाई

ग्वालियर। पति की हरकतों से तंग आकर सवा महीने से मायके में रह रही पत्नी को पति ने मार डाला। सुबह बेटी उन्हें चाय देने आई तो मां का शव जमीन पर पड़ा मिला। पिता घर से गायब था। कमरे से सटे छत के जीने के पास चूडिय़ों के टूटे कांच पड़े थे। इससे जाहिर था कि हत्यारे ने रात के समय पत्नी को बेरहमी से पीटा है। जान बचाने के लिए उसने छत पर चढक़र मदद के लिए भाई और मां को बुलाने की कोशिश की है तो उसे नीचे पटका है,फिर उसकी साड़ी से ही गला घोंट दिया।राकेश कुशवाह निवासी अजयपुर गिरवाई ने बताया बहन पूनम (३१) की जीजा किशनलाल कुशवाह ने हत्या कर दी। किशन करीब 15 दिन से ससुराल में ही था। उसे शराब की लत थी।

15 साल पहले उससे पूनम की शादी की थी। पूनम पति की आदतों से तंग रहती थी,आए दिन पैसे मांगता,उसे मारता पीटता था। यहां तक पूनम के तीनों बच्चे भी पिता से खफा थे और ननिहाल में ही रहते थे। सितंबर महीने में पूनम को किशन ने बेरहमी से पीटा था तो वह भी मायके में आ गई थी, तब से यहां थी। अब किशनलाल चाहता था कि पूनम वापस घर चले। लेकिन इस बार उसे ससुराल भेजने को परिवार तैयार नहीं था। इसलिए करीब 15 दिन से किशन भी ससुराल में था, लेकिन हरकतों से बाज नहीं आया था।

परसों उसने भानजे को भी बुला लिया। दोनों ने छककर शराब पार्टी मनाइ थी।राकेश के मुताबिक अजयपुर में उसके दो मकान हैं। दोनों आसपास हैं। एक में मां और भानजे, भानजी के साथ उसका परिवार रहता है। दूसरा घर खाली पड़ा है तो उसमें पूनम पति के साथ थी। बुधवार रात को पूनम और किशन ने रात का खाना खाया, फिर सोने चले गए। आशंका है कि रात के वक्त किशन ने पत्नी से झगड़ा किया है। दोनों में कहासुनी हुई है। किशन ने उसे पीटा तो पूनम ने विरोध किया। उसने जान बचाने के लिए भागने की कोशिश की। किशन ने उसे घसीट कर दूसरे कमरे में ले आया। यहां उसकी साड़ी से ही गला घोंट दिया। पत्नी की जान लेकर हत्यारा बाहर से कमरे की कुंदी लगाकर भाग गया।


चाय लेकर गई तो मां का शव पड़ा था
सुबह करीब 9 बजे नानी ने चाय बनाई थी,मम्मी और पापा के लिए चाय लेकर उनके घर में गई तो वहां मां फर्श पर पड़ी थीं। पापा गायब थे। मां को आवाज लगाई वह नहीं उठीं, उनकी नाक से खून निकल रहा था। दौडक़र नानी और मामा को बताया। वह भाग कर आए तब पता चला कि पापा ने मम्मी को मार डाला। पापा चाहे जब मां को मारते थे। कहते थे पैसा लेकर आओ।
जैसा कि मृतका की बेटी कंचन ने पत्रिका को बताया

चार दिन में दूसरी वारदात
पिछले चार दिन में पति के हाथों पत्नी की हत्या की दूसरी वारदात है। इससे पहले जड़ेरुआ गोला का मंदिर में कमल जाटव ने कैंची घोंपकर पत्नी मालती की हत्या की थी। कमल को शराब की लत थी। आए दिन पत्नी से विवाद करता था। २८ अक्टूबर की रात को पूरी रात उसने मालती से झगड़ा किया सुबह वह कचरा फेंकने निकली तो उसके पीछे आकर कैंची घोंपकर मार डाला। सरेआम पत्नी की हत्या कर आरोपी भाग गया। चार दिन बाद भी उसका पता नहीं चला है।