पुलिस के मुताबिक, इन्द्रेश बाथम ने पत्नी उर्मिला बाथम (27) की हत्या की है। इन्द्रेश चाय की दुकान चलाता था। शराब पीने का आदी था, लेकिन पिछले चार महीने से शराब छोड़कर मुनक्का या अन्य नशे का सेवन कर रहा था। रात को खाना खाकर बड़ा बेटा कृष्णा (5) अपने दादा मन्टू के पास सो गया। इन्द्रेश, उर्मिला और दोनो बेटे देव और वंश (2) एक कमरे में सोए हुए थे। रात को इन्द्रेश और उर्मिला में झगड़ा हुआ। विवाद बड़ा तो दोनों बेटों के सामने उर्मिला की हत्या कर दी।