ग्वालियर। कहते है कि प्यार अंधा होता है और यह वह सब करा सकता है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती है। ऐसे ही प्यार में पागल प्रेमिका ने अपने ही पति की हत्या अपने प्रेमी से करवा दी। बिजरौनी गांव में पत्नी के आठ महीने से प्रेमी के साथ अवैध संबंध चल रहे थे। मृतक अजेंद्र को दो महीने पहले इस बात का पता चला। प्रेमी से जब भी बातचीत करते देखता तो मृतक अपनी पत्नी से झगड़ा करता था। 16 जून को भी झगड़ा हुआ और सुबह ही पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच डाली। योजनाबद्ध तरीके से अजेंद्र को पहले नींद की गोलियां खिला दीं। फिर करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया।