15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

diwali 2018 : पटाखे चलाने का ये है टाइम,पालन नहीं करने पर भुगतना पड़ेगा नुकसान,ये है नियम

diwali 2018 : पटाखे चलाने का ये है टाइम,पालन नहीं करने पर भुगतना पड़ेगा नुकसान,ये है नियम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 7 Nov 2018, 11:09 AM IST

pathkhe

diwali 2018 : पटाखे चलाने का ये है टाइम,पालन नहीं करने पर भुगतना पड़ेगा नुकसान,ये है नियम

ग्वालियर। इस बार शहरवासी दीपावली पर २ घंटे ही पटाखे चला सकेंगे। इसके लिए पुलिस ने भी तैयारियां कर ली है। सभी थानों के थाना प्रभारी अपने-अपने इलाकों पर नजर रखेंगे। लोगों को समझाइश भी दी जाएगी। फिर भी नहीं माने तो पुलिस उन पर कार्रवाई भी कर सकती है। कोर्ट ने निर्देश दिए है कि रात 8 से 10 बजे तक ही आतिशबाजी करें इन निर्देश पर कलेक्टर अशोक कुमार वर्मा ने सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी से इस आदेश का पालन कराने को कहा था।

यह भी पढ़ें : Diwali 2018 : 59 साल बाद बन रहा है मंगल-शनि का दुर्लभ योग,बदल जाएगी इनकी किस्मत

उन्होंने यह भी कहा था अगर लापरवाही पाई गई तो थाना प्रभारियों के अलावा संबधित अधिकारी जवाब देह होंगे। इस पर सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने इलाकों के लोगों को समझाइश देना शुरू कर दिया है। वॉटसअप या अन्य माध्यमों से भी लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई गई है।

यह भी पढ़ें : diwali 2018 : 59 साल बाद दीपावली पर बन रहा है ऐसा योग,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

एेसे रोकेंगे आतिशबाजी
-थाना प्रभारियों के अलावा सिपाही से लेकर एसआइ भी अपनी-अपनी वीट पर नजर रखेंगे।
-कॉलोनी या मोहल्ले में जाकर लोगों को समझाया जा रहा है कि कोर्ट के आदेश का पालन हो।
-वॉट्सअप ग्रुप पर भी पुलिस ने इस संदेश को मैसेज कराया।
-वर्दी के अलावा सिविल ड्रेस में भी मोहल्ले या कॉलोनी में घूमकर पुलिस नजर रखेगी।

यह भी पढ़ें : Diwali 2018 : धन प्राप्ति के लिए इन चीजों को जरूर करें अपनी पूजा में शामिल,चमक जाएगी आपकी किस्मत

आकर्षक विद्युत सज्जा मन मोह रही
दीपोत्सव के लिए शहर के हर घर में लोगों ने साज-सज्जा की है। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही थी। घरों के बाहर लटकी विद्युत झालरें मन मोह रही हैं।

"पब्लिक को पुलिस समझा रही है कि रात 10 बजे के बाद आतिशबाजी न करें। कोर्ट के आदेश का पालन किया जाए। अगर इसके बाद भी नहीं मानें तो उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।"
सतेन्द्र तोमर, एएसपी