
म.प्र में खुलने जा रहा है देश का 28 वां सैनिक स्कूल, जहां तैयार होगे भारतमाता के जांवाज शूरवीर
मालनपुर। सैनिक स्कूल अब भिण्ड में ही खुलेगा और इसके लिए मालनपुर उद्योग क्षेत्र में हॉटलाइन फैक्ट्री के पीछे स्थित लहचूरा का पुरा मौजा की 51 एकड़ जमीन चिह्नित कर ली गई है। सोमवार को रक्षामंत्रालय के अफसर, सैनिक स्कूल सोसायटी के इन्स्पेक्टिंग ऑफीसर एयर कमोडोर जी.रामबाबू ने मालनपुर में जमीन का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कलेक्टर के प्रतिनिधि के रूप में गोहद एसडीएम डीके शर्मा, आईआईडीसी के महाप्रबंधक एनएस कुशवाह, लोनिवि के एसडीओ वीसी शर्मा, पीएचई के एसडीओ डीआर जर्मन, बिजली कंपनी के महाप्रबंधक जीके गौतम, नायब तहसीलदार एण्डोरी एसएस प्रजापति और राजस्व निरीक्षक नरेन्द्रसिंह सिकरवार भी मौजूद रहे।
कमोडोर जी.रामबाबू सुबह दिल्ली से आए थे और दोपहर लगभग 12 बजे मालनपुर पहुंचे जो वहां तकरीबन एक डेढ़ घंटे तक रहे। आईआईडीसी के अधिकारियों ने मौके पर जमीन की समतल स्थिति का अवलोकन करवाया। कमोडोर जी रामबाबू ने पीएचई और बिजली कंपनी के अधिकारियों से स्थानीय स्तर पर पेयजल और बिजली की उपलब्धता की जानकारी मांगी, राजस्व अधिकारियो से निकटवर्ती स्वास्थ्य सुविधाओं, रेलवे स्टेशन, पुलिस थाना, सैन्य संस्थान लोकल बाजारों की एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों से लोकल स्कूलों व उनमें अध्ययनरत बच्चों की सख्या के बारे में जानकारी ली।
सैनिक स्कूल का मालनपुर में खुलने का रास्ता साफ हो गया है।सैनिक स्कूल सेासायटी के इन्स्पेक्टिंग आफीसर कमोडोर जी रामबाबू ने आज मालनपुर में आईआईडीसी की 51 एकड़ जमीन देखी है।
एसएस प्रजापति, नायब तहसीलदार एण्डोरी
देश का 28वां सैनिक स्कूल होगा
भिण्ड का यह प्रस्तावित सैनिक स्कूल देश का 28वांऔर मप्र का दूसरा स्कूल होगा। देश में मौजूदा में कुल 27 सैनिक स्कूल हैं। मप्र के रीवा में 1962 से सैनिक स्कूल चल रहा है। सैनिक स्कूलों में अखिल भारतीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से कक्षा 6 एवं 9 में प्रवेश दिया जाता है।
पांचवीं और आठवीं पास 10 से 11 साल और 13 से 14 साल तक की आयु के बच्चों को राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से इनमें एडमीशन मिलता है। स्कूल की कुल उपलब्ध सीटों के 67 प्रतिशत पर संबंधित राज्य के निवासियोंं को एवं शेष सीटों पर अन्य राज्यों के प्रवेशार्थियों को प्रवेश मिलता है। मप्र के मुख्यमंत्री ने ढाई साल पहले 27 फरवरी 2016 को भिण्ड में सैनिक स्कूल खुलवाने की घोषणा की थी। पिछले दिनेंा मुरैना में रक्षामंत्री निर्मला सीतारामण द्वारा यह स्कूल मुरैना में खोले जाने की घोषणा कर दी गई थी, जिससे भिण्ड के लोगों में नाराजगी थी।ô
Published on:
31 Jul 2018 03:22 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
