ग्वालियर। सेन्य इलाके में ट्रक और ट्रोला के साथ पकड़े पुणे निवासी सचिन गावड़े से 10 दिन की माथापच्ची के बाद पुलिस मान रही है कि आरोपी ठगी के लिए सेना की वर्दी पहनता था,उसने ग्वालियर के अलावा पुणे,महू,आगरा सहित कई शहरों में फर्जी फौजी बनकर लोगों को चूना लगाया है। इसी मकसद से वह शहर में आया था। किराए पर ट्रक और ट्रोला बुक कर उनके चालकों से पैसा ऐंठकर फरार होने के इरादे में था लेकिन उससे पहले पकड़ा गया। लेकिन सवाल है कि कुछ हजार रुपए की ठगी करने के लिए फरेबी पुणे से ग्वालियर तक क्यों आएगा। इसके अलावा अभी तक जिन शहरों में उसने लोगों को चूना लगाया है उनमें से ज्यादातर में सेन्य इलाके हैं।