10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेल में यात्रा करने से पहले जरूर पढ़ ले यह खबर,नहीं तो भुगतना पड़ सकता है बड़ा नुकसान

ग्वालियर स्टेशन पर आई तो यात्रियों ने जनरल कोच की जगह रिजर्वेशन कोच होने पर हंगामा कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 20 Feb 2018, 1:54 PM IST

Indian Railway

demo pic

ग्वालियर। यदि आप रेल का सफर करने जा रहे हो तो जरा संभल कर करें क्योकि आपको ऐसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है जिसका जवाब रेलवे के आलाअधिकारियों के पास भी नहीं है। इन अधिकारियों की सही तरीके से काम की मॉनीटरिंग न करने को लेकर एक ऐसा मामला देखने में आया है जिसको सुनकर आप हैरान हो जाएंगे। ये मामला है निजामुद्दीन से बिलासपुर जा रही गोंडवाना एक्सप्रेस में जनरल कोच का। जिसमें गोंडवाना एक्सप्रेस में जनरल कोच की जगह एस- ७ कोच लगा दिया गया।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : मुंगावली और कोलारस को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने दिया बड़ा बयान जो उड़ा देगा BJP के होश,देखें वीडियो

ट्रेन जैसे ही ग्वालियर स्टेशन पर आई तो यात्रियों ने जनरल कोच की जगह रिजर्वेशन कोच होने पर हंगामा कर दिया। जिससे रेलवे स्टेशन पर कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। हालांकि थोड़ी देर बाद यात्रियों को समझाकर मामले को शांत किया गया।

यह भी पढ़ें: जमीन के अंदर से निकला 20 किलो सोना,जिसे देख उड़े ग्रामीणों के होश

वहीं यात्रियों का कहना था कि जनरल कोच में रिजर्वेशन कोच लगाने से जनरल कोच के यात्री कहां जाए। इसको लेकर ट्रेन की दो बार चेन पुलिंग की गई। यात्रियों ने ट्रेन को नहीं चलने दिया इसको देखते हुए आरपीएफ भी मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर : मध्यप्रदेश में मिला करोड़ों टन सोने का भंडार,जल्द शुरू होगी खुदाई!

आरपीएफ ने भी यात्रियों को समझाया, लेकिन यात्री नहीं माने और दो बार चेन पुलिंग कर दी। इसके बाद ट्रेन लगभग ४५ मिनट तक खड़ी रही। जैसे तैसे यात्रियों को ट्रेन को रवाना किया गया।

यह भी पढ़ें: बारात में डांस करते समय हुआ कुछ ऐसा लोगों में मचा हड़कंप,दूल्हे के भतीजे की मौत

शताब्दी में लिया फीड बैक

ग्वालियर से झांसी जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में सुबह आईआरसीटीसी के चीफ रीजनल मैनेजर के साथ अन्य अधिकारी भी झांसी तक गए। इस बीच ट्रेन में यात्रियों से फीड बैक भी लिया गया। यात्रियों ने बताया कि खाना तो अच्छा आता है, लेकिन कभी कभी नाश्ते में सभी चीजें एक साथ ही परोस दी जाती हैं।