12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मासूम भतीजी पर चाचा-चाची ने केरोसिन डालकर लगा दी आग,इस हाल में पहुंची अस्पताल

मोहम्मदपुर में मामूली विवाद के चलते युवक व उसकी पत्नी ने मिलकर अपनी मासूम भतीजी पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 24 Nov 2017, 4:40 PM IST

child

youth

ग्वालियर/शिवपुरी। रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर में मामूली विवाद के चलते एक युवक व उसकी पत्नी ने मिलकर अपनी मासूम भतीजी पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया। घटना में किशोरी करीब 50 फीसदी से अधिक आग में झुलस गई,जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रामबाबू लोधी अपनी पत्नी अनीता व भतीजी रानी (14) के साथ गुरुवार की शाम करीब 6 बजे घास काटने पास स्थित नर्सरी में गया था।

यह खबर भी पढ़ें: रेलवे ट्रैक पर खून से लथपथ मिली युवक की बॉडी,पहचान छिपाने दी ऐसी दर्दनाक मौत

यहां पर किसी बात को लेकर अनीता व उसकी भतीजी रानी के बीच विवाद हो गया। उस समय तो मामला टल गया लेकिन जब तीनों घर लौटे तो योजनाबद्ध तरीके से रामबाबू व उसकी पत्नी ने मिलकर अपनी मासूम भतीजी रानी को जान से मारने की नीयत से उस पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: डीआरएम ने गिनाईं खामियां, कहा...बड़े आलसी हो यार, जो काम कहो आप वो करते ही नहीं

आस पड़ोसियों ने जैसे तैसे आग में झुलसी रानी को जिला अस्पताल पहुंचाया,वहीं मामले की सूचना जब थाना प्रभारी रामेंद्र सिंंह चौहान को मिली तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की पड़ताल की लेकिन इस मामले में पुलिस ने चाचा-चाची के खिलाफ धारा 336 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है

यह खबर भी पढ़ें: Advocates के ऑफिशियल Whats App Group में PORN फिल्म पोस्ट

जबकि घटना किशोरी की जान लेने से जुड़ी हुई थी लेकिन पुलिस ने मामले में सांठगांठ कर छोटी मोटी धाराओं में मामले को चलता कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें: सिंधिया संपत्ति विवाद: नहीं होगी निचली कोर्ट सुनावाई, लगी कार्रवाई पर रोक

इस मामले में जब थाना प्रभारी से बातचीत की गई तो उनका कहना था कि यह कानून की बारीकियां हैं। इस मामले में इसी धारा के तहत कार्रवाई होनी थी।