किसान ने इसमें सेवा सहकारी संस्था के कर्मचारियों की सांठगांठ और उसके द्वारा जमा कराई गई राशि को खुर्दबुर्द करने की आशंका व्यक्त करते हुए जांच की मांग की गई है। किसान ने कहा,संस्था के प्रबंधक का इसमें षडय़ंत्र है, इसलिए पूरे मामले की गहराई से जांच कराई जाए। दोषी पाए जाने पर समिति प्रबंधक और इसमें लिप्त अन्य लोगों के विरुद्ध भी प्रकरण दर्ज कर उनसे राशि वसूली की कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही और भी ऐसे मामलों की जांच कराई जाए।