शहीदों की शहादत की बदौलत ही आज हम खुले आसमान के नीचे राष्ट्रगान गा पा रहे हैं। दो मिनट राष्ट्र के नाम कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष नियाज मोहम्मद, राष्ट्रगान प्रसारण समिति के संयोजक अरविंद दूदावत, समर्पण शाखा के अध्यक्ष दिनेश शुक्ला, भाजपा जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, जीडी लड्ढा, राधाकिशन खेतान, कल्प एडवरटाइजर के डायरेक्टर मनोज जैन आदि मौजूद थे।