14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे सिंधिया, हर कार्यकर्ता से होंगे रूबरू, पढ़ें पूरी खबर

कार्यकर्ताओं में विधायकों और मंत्रियों के प्रति आक्रोश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 16 Jul 2019, 3:55 PM IST

jyotiraditya scindia attending congress party program in gwalior

कार्यक्रम में शिरकत करने आ रहे सिंधिया, हर कार्यकर्ता से होंगे रूबरू, पढ़ें पूरी खबर

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 17 जुलाई को कांग्रेस कार्यालय में एक-एक कार्यकर्ता से भेंट करेंगे। वे यहां दो घंटे तक कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी बात सुनेंगे। पहले कांग्रेस कार्यालय में सामुहिक बैठक होना थी, लेकिन कार्यकर्ताओं के मंत्री व विधायकों के प्रति आक्रोश को देखते हुए एक-एक कार्यकर्ता से मिलने का कार्यक्रम बनाया गया है।

सिंधिया 17 जुलाई को सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से ग्वालियर आएंगे। वे शाम को 3.30 बजे कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। यहां पहले एक-एक कर पदाधिकारियों से मिलेंगे फिर कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। न्यास रूम में एक-एक कार्यकर्ता को ही प्रवेश दिया जाएगा। पिछले सप्ताह सिंधिया के भोपाल पहुंचने पर ग्वालियर से भी उनके समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंच गए थे। यहां ये नेता और कार्यकर्ता सिंधिया से मिलना चाहते थे, तो सिंधिया ने कहा कि वे ग्वालियर में सभी से मिलेंगे। जबकि कार्यकर्ता चाहते थे कि जब भोपाल में सभी मंत्री मौजूद हैं तो यहां उनकी बात सुनकर यदि किसी की कोई समस्या है तो उसका वहीं निराकरण हो सकता था।

कार्यकर्ता इस बात को लेकर नाराज है कि मंत्री एवं विधायकों ने अपने-अपने ट्रांसफर तो करा लिए लेकिन कार्यकर्ताओं को नहीं सुना। तब सिंधिया ने कहा कि सभी की बात को सुना जाएगा। जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि सिंधिया से भेंट के दौरान सभी कार्यकर्ता अपनी बात रख सकें इसके लिए न्यास भवन में एक-एक को ही प्रवेश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : दिन दहाड़े हुआ लडक़ी का अपहरण, छोटी बहन ने बताई ये कहानी

प्रशासक का पदभार संभालेंगे सिंह
17 जुलाई को सिंधिया जहां ग्वालियर में कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे, उसी दिन कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह भोपाल में अपेक्स बैंक के प्रशासक का पदभार संभालेंगे। प्रदेश में कांग्रेस के सत्तारुढ़ होने के बाद पहली राजनीतिक नियुक्ति अशोक सिंह के रूप में की गई है। ग्वालियर से अशोक सिंह को इस पद पर नियुक्त किए जाने के कई मायने लगाए जा रहे हैं।


Lunar Eclipse 2019: आज विशेष ग्रहों के योग में चंद्रग्रहण, सूतक शाम 4.30 से

वहीं इस नियुक्ति के बाद अन्य पदों के लिए कांग्रेस नेता सक्रिय हो गए हैं। अभी प्राधिकरण, मंडलों में नियुक्तियां होना हैं। इसके अलावा न्यायालयों में शासकीय अधिवक्ताओं की नियुक्तियां भी होना है। उपभोक्ता फोरमों में भी सदस्य के रुप में बरसों से जमे पदों पर भी कांग्रेस से जुडे अभिभाषकों की नजर है। इन नेताओं का कहना है कि इन सभी पदों पर राजनैतिक नियुक्तियां शीघ्र की जानी चाहिए जिससे कि कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ेगा। ग्वालियर में मेला प्राधिकरण, ग्वालियर विकास प्राधिकरण सहित अन्य नियुक्तियां होना है।

यह भी पढ़ें : पहले खाया जहर फिर ट्रेन से कटकर दी जान, प्यार करने वालों ने लगाया मौत को गले