14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया से 11 लाख कम खर्च कर भी सवा लाख वोटों से जीत गए केपी,जानें

चुनाव आयोग ने आखिरी व्यय परीक्षण में लगाया खर्च का हिसाब
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 26 May 2019, 5:44 PM IST

scindia

सिंधिया से 11 लाख कम खर्च कर भी सवा लाख वोटों से जीत गए केपी,जानें

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव 2019 की सभी सीटों के नतीजे आ चुके हैं। जिसमें भाजपा ने देशभर में सुनामी लाते हुए प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बाद भी कांग्रेस को बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा है। लेकिन इस चुनाव में प्रदेश के एक ऐसे राजपरिवार को हार को सामना करना पड़ा,जिसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उसे ऐसी हार का सामना करना पड़ेगा। उस नेता का नाम है ज्योतिरादित्य सिंधिया। 2014 के लोकसभा चुनाव में देश में प्रचंड मोदी लहर थी,तब भाजपा 27 सीटों पर और कांग्रेस ने दो सीटों पर जीत हासिल की थी। लेकिन इस बार मोदी लहर में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के करीबी माने जाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना से एक लाख से ज्यादा वोटों से हार गए।

उनको हराने वाला और कोई नहीं भाजपा के कृष्ण पाल यादव है जो कभी कांग्रेस के ही नेता थे। केपी यादव ने सिंधिया से 11 लाख कम खर्च कर भी सवा लाख से अधिक वोटों से सिंधिया को हरा दिया जो कि आपने आप में एक अलग बात है। वैसे शिवपुरी-गुना संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने जाने के लिए चुनाव मैदान में 13 प्रत्याशियों ने अपना-अपना भाग्य आजमाया और कुछ तो ऐसे रहे जिन्होंने पानी की तरह पैसा भी बहाया।

चुनाव आयोग के व्यय प्रेक्षक मोहित तिवारी द्वारा 9 मई को किए गए आखिरी व्यय परीक्षण में जो हिसाब लगया उसके अनुसार पूरे चुनाव में 85 लाख 81 हजार 264 रुपए तत्समय तक खर्च किए गए। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 31 लाख तो भाजपा प्रत्याशी केपी सिंह ने 20 लाख रुपए खर्च किए। बसपा प्रत्याशी लोकेंद्र सिंह राजपूत भले ही कांग्रेस को समर्थन दे चुके थे परंतु उन्होंने भी चुनाव में 14 लाख रुपए से अधिक खर्च किया है।

किस प्रत्याशी ने अब तक कितना बताया खर्च


भाजपा प्रत्याशी ने निर्दलीयों से भी कम खर्च
भाजपा प्रत्याशी केपी यादव ने निर्दलीय प्रत्याशियों से भी कम खर्च किया है। निर्वाचन आयोग के अनुसार आखिरी व्यय परीक्षण के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ने तत्समय तक 20 लाख 11 हजार 259 रुपए खर्च किए थे जबकि उनसे अधिक खर्च तो सभी निर्दलीय प्रत्याशियों ने मिलकर 9 मई तक कर दिया था। उस समय तक निर्दलीय प्रत्याशियों का खर्च 20 लाख 20 हजार 178 रुपए था।