ग्वालियर। कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया को आपने हमेशा राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए देखा होगा लेकिन आज हम आपको उनकी एक ऐसी तस्वीर दिखाते हैं जिसमें उन्होंने कॉलेज के छात्र-छात्राओं के बीच गो कार्ट चलाने का आनंद लिया। सिंधिया ग्वालियर में एमआईटीएस कॉलेज की बोर्ड मीटिंग और एक शिलान्यास में पहुंचे थे ।वहीं इंजीनियरिंग के कुछ छात्रों ने प्रोजेक्ट वर्क के लिए गो कार्ट का मॉडल बनाया था।