आपसी तालमेल से ऐसे सुलझाया विवाद
विधायक राम निवास रावत को सिंधिया सबलगढ़ से टिकट दिलाना चाहतेे थे। पार्टी ने नहीं माना। वे विजयपुर से ही लड़ेंगे। बसपा से आए बैजनाथ कुशवाहा को सबलगढ़ से टिकट दिया। वे नाथ-दिग्विजय समर्थक हैं।
दतिया से राजेंद्र भारती के टिकट पर सिंधिया को आपत्ति थी, लेकिन नाथ उन्हें चाहते थे।
राजनगर से विक्रम सिंह को कमलनाथ-सिंधिया नहीं चाहते थे। वे सत्यव्रत चतुर्वेदी के पुत्र नितिन के पक्ष में थे, लेकिन दिग्विजय की बात मानी।
शिवपुरी से यशोधरा राजे के सामने सिद्धार्थ लढ़ा को सिंधिया टिकट दिलाने में सफल रहे।
कोलारस से महेंद्र ङ्क्षसह यादव को फिर टिकट दिया। सिंधिया बैजनाथ की पैरवी कर रहे थे, लेकिन दिग्विजय की सुनी।
नरेला में महेंद्र सिंह के नाम पर दीपक बावरिया को आपत्ति थी, लेकिन राहुल ने हस्तक्षेप किया।