23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिंधिया ने दिए संकेत कहा-कांग्रेस में होगा बड़ा फेरबदल

कांग्रेस को इसी माह मिल सकता है जिलाध्यक्ष
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 21 Apr 2018, 6:22 PM IST

Jyotiraditya Scindia

ग्वालियर। प्रदेश में इसी साल चुनाव कि बेला है जिसको लेकर कांग्रेस और भाजपा सहित अन्य पार्टियां चुनाव में अपनी-अपनी दमखम दिखाने के लिए दिन रात जोड़ तोड़ से मेहनत कर रही हंै कि किसी भी तरह से इस बार विधानसभा चुनाव जीता जाए। वहीं बीते 15 साल से सत्ता से बाहर चल रही कांग्रेस भी इसी कोशिश में लगी हुई है कि इस बार शिवराज सरकार से सत्ता छीनी जाए। लेकिन कांग्रेस के अंदर चल रही आपसी कलह कम होने का नाम नहीं ले रही है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : भारत बंद हिंसा में इस मास्टरमाइंड ने बस्तियों में लगाई थी उत्पात की क्लास,अब तक का सबसे बड़ा खुलासा

खैर यह तो समय ही बताएगा की सत्ता किसके हाथ में आएगी। लेकिन इससे पहले बात कि जाए ग्वालियर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की जो कि एक साल से भी अधिक समय से जिलाध्यक्ष विहीन है। वहीं इस बार कांग्रेस को इस माह जिलाध्यक्ष मिलने की संभावना है। साथ ही कांग्रेस की जिला कमेटी में बड़े फेरबदल की भी संभावना भी है। चुनावी वर्ष को देखते हुए पार्टी सक्रिय नेताओं को पदों की जिम्मेदारी सौंपेगी।

यह भी पढ़ें : थाने के अंदर घुस कर पुलिसवालों को दी धमकी, बोले- बजरंग दल से हैं

पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ऐसे ही कुछ संकेत दिल्ली उनसे मिलने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को दिए हैं। नोटबंदी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ.दर्शन सिंह एडवोकेट का निधन हो गया था। इसके बाद से यह पद खाली पड़ा है। हालांकि पार्टी द्वारा जिला संयोजक के रुप में संगठन के संचालन के लिए पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी हुई है।

यह भी पढ़ें : 625 कैमरे भी नहीं पकड़ पाए बैंक के इन लुटेरों को,यहां पढ़ें पूरी खबर

कांग्रेस के संगठन चुनाव की प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष की घोषणा होने की संभावना थी, लेकिन यह घोषणा नहीं हो सकी। वहीं शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा संगठन चुनाव की प्रक्रिया के दौरान बैठक कर नियुक्ति का अधिकार पूर्व केन्द्रीय मंत्री सिंधिया को सौंप दिया है। इसके बाद ब्लॉक अध्यक्षों द्वारा भी कमेटीयों के गठन का अधिकार सिंधिया को दिया गया है। इस माह के अंत तक जिला कांग्रेस कमेटी के साथ सभी ब्लॉक कमेटियों व मण्डल समितियों की भी घोषणा हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : अब नहीं बनवाना पड़ेगा कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस, यहां पढ़ें नियम

जिसका टिकट कटेगा उसे मिलेगा अध्यक्ष पद
प्रदेश प्रभारी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में टिकट चाहने वालों को पद छोडने की बात कहने के बाद अध्यक्ष पद के जो दावेदार हैं उनमें से कुछ टिकट भी चाहते हैं। वहीं अध्यक्ष पद के लिए सक्रिय एवं ऊर्जावान युवा नेता के साथ ही यह भी देखा जाएगा कि सिंधिया के प्रति उसका कितना समर्पण है। फिलहाल अध्यक्ष पद पर दो नामों पर विचार विमर्श चल रहा है। दोनों ही विधानसभा टिकट के दावेदार भी हैं। जिसे टिकट मिलेगा उसे अध्यक्ष पद नहीं मिलेगा। इसी माह यह तय हो जाएगा कि किसे टिकट मिलने वाला है और किसे अध्यक्ष पद।

यह भी पढ़ें : पड़ोसी के घर खेलने गया था 7 साल का शेख फिर मिली मौत

पूरे रोडमैप के साथ मैदान में आएगी कांग्रेस
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने यहां कहा कि कांग्रेस विधानसभा में पूरे रोडमैप और रणपीति के साथ जनता के बीच जाएगी। पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में इस समय लोग परिवर्तन चाहते हैं। पचौरी गत दिवस ग्वालियर आए थे, वे शुक्रवार को रावपुरा सरकार पहुंचे।