23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुपचाप रात में छत पर फेंक आए एक लौंग,बदल जाएगी आपकी किस्मत,खुद ही देखें चमत्कार

चुपचाप रात में छत पर फेंक आए एक लौंग,बदल जाएगी आपकी किस्मत,खुद ही देखें चमत्कार
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 20 Oct 2018, 8:02 AM IST

laung ke upay

चुपचाप रात में छत पर फेंक आए एक लौंग,बदल जाएगी आपकी किस्मत,खुद ही देखें चमत्कार

ग्वालियर। आज के समय में हर कोई अधिक से अधिक धनवान बनना चाहता है जिसके लिए वह दिन रात जी तोड़ मेहनत भी कर रहा है। लेकिन फिर भी उसे सफलता नहीं मिलती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे है जिसके करने से आपकी किस्मत एक दम से चमक जाएगी। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि लौंग एक ऐसी चीज है जिसका यह उपाय करने से आपके जीवन में चमत्कारिक प्रभाव देखने को मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें : दशहरे से लेकर दिवाली तक इन 5 राशियों को होगा बड़ा धन लाभ,जानिए कहीं ये आपकी राशि तो नहीं

आपको बता दें कि तंत्र मंत्र विद्या में लौंग को बहुत महत्व दिया गया है यदि किसी प्रकार का कोई तंत्र मंत्र किया जाता है तो लौंग का उपयोग जरूर किया जाता है। जिन उपायों की जानकारी आज हम आपको बताने जा रहे है आप इस उपाय को अपनाकर आप अपनी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : गजब की है MP सरकार, जहां इस्तीफा देने के बाद भी नौकरी रहा है रोजगार सहायक

पंडित रामगोपाल शर्मा ने बताया कि इस उपाय को करने से पहले आप अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर अच्छी प्रकार से साफ़-सफ़ाई अवश्य कर लें। इसके पश्चात आप पूजा के लिए एक थाली सजा लीजिए और एक थाली में गुड़ तथा घी अवश्य रखें इसके पश्चात आप दरवाजे के दोनों तरफ बड़ा दिया रख दीजिए। जिस दिए का प्रयोग करेंगे उस दिए में गाय के गोबर से बने कंडे को जलाएं और उन दियों की पूजा कीजिए पूजा करने के पश्चात आपको अपने पितृ देवता को याद करना है और साथ ही दोनों दियो में सुलगते हुए कंडो पर गुड़ और घी एक साथ मिलाकर पांच-पांच बार डालना होगा।

यह भी पढ़ें : अब चुनाव लडऩे से पहले प्रत्याशी को देनी होगी यह परीक्षा,ये है नया नियम

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा माना जाता है कि यदि घर में धूप जलाया जाए तो इससे आपके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। आपको जो उपाय बताया गया है यदि आप इस उपाय को करते हैं तो इससे आपके पितृदोष दूर हो जाते हैं और साथ ही इस उपाय से आपके पितृ प्रसन्न भी होते हैं इसके अतिरिक्त अमावस्या के दिन तुलसी के पत्ते को नहीं तोडऩा चाहिए यह अशुभ माना जाता है इससे देवता नाराज होते हैं यदि आप भगवान पर तुलसी के पत्ते चढ़ाना चाहते हैं तो आप तुलसी के पत्ते 1 दिन पहले तोड़ लीजिए इस उपाय को करने से आपके सभी समस्याएं और परेशानियां दूर होंगी।

धन प्राप्ति के लिए जरूर करें यह उपाय
यदि आप अपनी आर्थिक तंगी और धन से संबंधित परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो आप सुबह और शाम दो कपूर लेकर किसी चीज में जला लीजिए और उसमें एक जोड़ा लोंग उसमे अर्पित करना है कपूरऔर लौंग जलाने से जो धुआं उत्पन्न होता है आप उसकी आरती अवश्य लीजिए यदि आप इस उपाय को अपनाते हैं तो इससे पितृदोष से छुटकारा पाने के साथ-साथ आपको धन की प्राप्ति होगी। साथ ही आने वाले दिनों में आप इसका असर अवश्य देखेंगे।

ज्योतिष शास्त्र में इसी प्रकार के बहुत से उपाय बताए गए हैं जिन उपायों को करने से इनका प्रभाव बहुत जल्दी प्राप्त होता है। आपकी समस्या चाहे कितनी भी बड़ी क्यों ना हो आप लौंग के इस उपाय को किसी खास दिन को छोडक़र किसी भी दिन कर सकते हैं सुबह के समय पूजा करते वक्त आरती के लिए दीपक में दो लौंग या कपूर में दो फूल डालकर आरती कीजिए ऐसा करने से आपके सभी कार्य सरलतापूर्वक सफल होने लगेंगे।

यदि आपको धन से संबंधित परेशानी का सामना करना पड़ रहा है तो 5 दाने काली मिर्च लीजिए उसके पश्चात आप अपने सिर पर से 7 बार वारकर इसको किसी चौराहे या सुनसान स्थान पर चारों दिशाओं में चार दानों को फेंक दीजिए। उसके बाद पांचवे दाने को आसमान की ओर फेंक दीजिए जब आप अपने घर वापस आ रहे हो तो आपको पीछे मुडक़र नहीं देखना है यदि आपने पीछे मुडक़र देखा तो इसका असर समाप्त हो जाएगा। ऐसा करते ही आपकी किस्मत एक दम से चमकने लगेगी।