ग्वालियर। कोरोना वायरस के लिए ग्वालियर जिले में रविवार को भेजे गए जांच नमूनों 483 में से सात मरीज पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव मिले मरीजों में चार डबरा के और तीन मरीज बेहट के निवासी हैं। हालांकि जिले में आठ संक्रमित मरीज मिले है,लेकिन एक मुंबई का है इसलिए उसे ग्वालियर में शामिल नहीं किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। ग्वालियर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में रविवार 17 मई को 7 मरीजों की पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है।