11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Elections 2024 : ग्वालियर सीट पर भाजपा का बड़ा दांव, विधानसभा चुनाव हारने वाले भरत कुशवाह को दिया टिकट

MP LOK SABHA SEATS BJP CANDIDATE : ग्वालियर लोकसभा सीट के मौजूदा सांसद विवेक शेजवलकर का टिकट काटकर भाजपा ने भरत सिंह कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार...

less than 1 minute read
Google source verification
gwalior_lok_sabha_seat.jpg

Lok Sabha Elections 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में मध्यप्रदेश की 29 में से 24 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। इस सूची में भाजपा ने 11 नए चेहरों को मौका दिया है जबकि 13 पुराने चेहरों पर भरोसा जताया है। वहीं ग्वालियर लोकसभा सीट (Gwalior Lok Sabha Seat) पर भाजपा ने बड़ा दांव खेलते हुए मौजूदा सांसद विवेक शेजवलकर का टिकट काटकर यहां से भरत सिंह कुशवाह को (Bharat Singh Kushwaha) को उम्मीदवार बनाया है। भरत सिंह कुशवाह 2023 में हुए मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में ग्वालियर ग्रामीण सीट से चुनाव हार गए थे।


ग्वालियर लोकसभा सीट से भाजपा ने भरत सिंह कुशवाह को उम्मीदवार बनाया है। भरत सिंह कुशवाहा साल 2023 में ग्वालियर ग्रामीण सीट से विधानसभा का चुनाव लड़े थे लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। भरत सिंह कुशवाहा इससे पहले मध्य प्रदेश में दो बार विधायक और मंत्री रह चुके हैं। बताया जा रहा है कि ओबीसी फैक्टर और कुशवाह समाज का बड़ा चेहरा होने के चलते भारत सिंह को टिकट मिला है। इसके अलावा भारत सिंह विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बेहद करीबी माने जाते हैं।
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : गुना से केपी यादव का टिकट कटा, ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा उम्मीदवार


मुरैना- शिवमंगल सिंह तोमर
भिंड- श्रीमति संध्या राय
ग्वालियर- भारत सिंह कुशवाहा
गुना- ज्योतिरादित्य सिंधिया
सागर- श्रीमति लता वानखेड़े
टीकमगढ़- वीरेन्द्र खटीक
दमोह- राहुल लोधी
खजुराहो- वीडी शर्मा
सतना- गणेश सिंह
रीवा- जनार्दन मिश्र
सीधी- राजेश मिश्रा
शहडोल- हिमाद्री सिंह
जबलपुर- आशीष दुबे
मंडला- फग्गन सिंह कुलस्ते
होशंगबाद- दर्शन सिंह चौधरी
विदिशा- शिवराज सिंह चौहान
भोपाल- आलोक शर्मा
राजगढ़- रोडमल नागर
देवास- महेन्द्र सिंह सोलंकी
मंदसौर- सुधीर गुप्ता
रतलाम- अनिता चौहान
खरगोन- गजेन्द्र पटेल
खंडवा- ज्ञानेश्वर पाटिल
बैतूल- दुर्गादास उइके
यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 : रतलाम सीट से गुमान सिंह का टिकट कटा, अनिता नागर भाजपा उम्मीदवार