सावित्री शर्मा (70) निवासी कृष्णा कॉलोनी सिकंदर कंपू ने बताया किराएदार के रिश्तेदार कुशवाह मैरिज गार्डन के पास रहते हैं। उनके यहां बुधवार को कार्यक्रम था। न्यौता आया था तो किराएदार के साथ उनके यहां चली गई थीं। दोपहर करीब 3:30 बजे वहां से पैदल घर लौटीं। कॉलोनी के पास पहुंची, पीछे से सफेद रंग के स्कूटर पर दो लुटेरे आए। गाड़ी पर पीछे बैठे लुटेरे ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से पर्स छीन लिया। उसमें 15 हजार रुपया, मोबाइल फोन, घर की तीन चाबियां और दवाइयां थीं। दोनों लुटेरे मुंह पर साफी लपेटे थे। गाड़ी चला रहा बदमाश काली टी-शर्ट और काला पेंट पहने था, जिसने पर्स छीना उसने नीली सफेद चेकदार शर्ट पहनी थी।