पुनीत श्रीवास्तव/ ग्वालियर। शहर में दिन प्रतिदिन चोरी,हत्या और लूट की घटनाए कम होने का नाम नहीं ले रही है। अभी एक महिला के साथ वारदात हुए 24 घंटे भी नहीं हुए कि घर में घुसकर डकैती की एक और वारदात सामने आई है। इस बार तीन लुटेरों ने वीरपुर बांध के पास रहने वाले मैकेनिक अफसर खान के घर में डकैती डाली है।