20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई अब तक की सबसे बुरी खबर,जिसने भी सुना रह गया हैरान

क्रिकेट प्रेमियों के लिए आई अब तक की सबसे बुरी खबर,जिसने भी सुना रह गया हैरान
2 min read
Google source verification
M.P State Cricket Academy Shivpuri

ग्वालियर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग की प्रदेश में एकमात्र क्रिकेट अकादमी शिवपुरी में स्थित है,जो बंद होने जा रही है। शासन ने इसे बंद करने के पीछे खराब परफॉर्मेंस का हवाला दिया है, लेकिन चीफ कोच एवं एडवाइजर मदनलाल शर्मा ने इसे सिरे से नकार दिया है। उनका कहना है कि परफॉर्मेंस नहीं इसके पीछे कुछ और ही कारण है। अकादमी बंद होने से यहां के २४ खिलाडि़यों का भविष्य दांव पर लगा है, उधर खेल विभाग ने इसे बंद करने की तैयारी कर ली है।


२००९-१० में स्थापना
क्रिकेट अकादमी की स्थापना २००९-१० में ग्वालियर खेल परिसर में की गई, उस दौरान यहां कोई सुविधाएं नहीं थीं। अकादमी के पास खुद की पिच तक नहीं थी। यहां से अकादमी को अगस्त २०१४ में शिवपुरी शिफ्ट कर दिया गया। यहां करोड़ों रुपए खर्च कर इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया। वर्तमान में यहां २४ खिलाड़ी हैं जो कि अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। २०१५ में शासन ने मदनलाल के साथ ४ साल के लिए एमओयू किया, लेकिन शासन ने इसे बंद करने की योजना बना ली है। एेसे में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए इन खिलाडि़यों का भविष्य दांव पर लग गया है।

उपेन्द्र जैन डायरेक्टर, खेल एवं युवा कल्याण विभाग


प्रश्न: क्या क्रिकेट खेल अकादमी बंद हो रही है?
जवाब: हां, अकादमी बंद होगी।
प्र.: क्यों बंद किया जा रहा है?
जवाब: परफॉर्मेंस सही नहीं है।


प्र.: कोच के अनुसार परफार्मेंस नहीं कुछ और कारण है?
जवाब: दरअसल क्रिकेट एेसा खेल है जिसे शासन से मदद की जरूरत नहीं है, अन्य खेल को आर्थिक मदद की जाएगी।
प्र.: फिर क्रिकेट अकादमी खोली ही क्यों गई?
जवाब: २००६ में प्रस्ताव बना तो अकादमी की स्थापना की गई, लेकिन अब बंद कर रहे हैं।
प्र.: अकादमी के स्टाफ और इन्फ्रास्ट्रक्चर का क्या होगा?
जवाब: उसके लिए कुछ दूसरी व्यवस्था की जाएगी। ग्राउंड का उपयोग खेलने के लिए किया जाएगा।

अकादमी कोच मदन लाल शर्मा से बातचीत

प्रश्न: क्या क्रिकेट खेल अकादमी बंद हो रही है?
जवाब: हां, अकादमी बंद होगी।
प्र.: मध्यप्रदेश शासन क्रिकेट अकादमी बंद कर रहा है?
जवाब: हां, सुना है, पर मुझे शासन से सूचना नहीं मिली।
प्र.: शासन का कहना है अकादमी का परफॉर्मेंस खराब है?
जवाब: यह सरासर गलत है। खिलाडिय़ों ने परफॉर्म करना शुरू किया है। बीसीसीआई के बड़े टूर्नामेंट में खेले हैं।


प्र.: फिर क्या कारण हो सकता है इसे बंद करने का?
जवाब: परफॉर्मेंस नहीं, कुछ और ही कारण है।
प्र.: यहां जो खिलाड़ी तैयार हो रहे हैं उनका क्या होगा।
जवाब: खिलाडि़यों का नुकसान होगा, अब उन्हें इतना अच्छा एक्सपोजर नहीं मिलेगा। मैं जहां तक होगा उनकी मदद बाद में भी करता रहूंगा।


खिलाड़ी और उपलब्धि
२०१६-१७ सांकेत श्रीवास्तव, अंडर १९ वर्ग भारतीय टीम के प्रशिक्षण कैंप में चयन
२०१२-१३ प्रांजुलपुरी, अंडर १६ में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
२०१३-१४ अतुल कुशवाह, अंडर १६ में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया।
२०१५-१६ मो. अयान खान, सीनियर रणजी ट्रॉफी मप्र टीम का प्रतिनिधित्व।


२०१५-१६ मुकुल राघव, सीनियर रणजी ट्रॉफी में एमपी टीम का प्रतिनिधित्व।
२९ अप्रैल से इंदौर में एमपी टीम के लिए आयोजित कैंप के लिए अकादमी के ४ खिलाडि़यों का चयन किया गया है, जिसमें अतुल कुशवाह, अक्षय शिंदे, अमन जैन, सार्थक शर्मा शामिल हैं।