23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 वाहन,150 जवान एक साथ पहुंचे यहां,लोगों में मचा हडक़ंप

10 वाहन,150 जवान एक साथ पहुंचे यहां,लोगों में मचा हडक़ंप
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 18 Oct 2018, 3:47 PM IST

police

10 वाहन,150 जवान एक साथ पहुंचे यहां,लोगों में मचा हडक़ंप

ग्वालियर। आने वाले चुनाव में गड़बड़ी न हो इसलिए पुलिस ने एक्सरसाइज शुरू की है,बुधवार को बीएसएफ की बटालियन के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर इरादे जाहिर किए कि चुनाव में शांति बिगाडऩे की कोशिश करने वालों को शंट किया जाएगा। ताकत दिखाने की शुरुआत उन इलाकों से की जहां २ अप्रैल को एससी,एसटी एक्ट को लेकर उत्पात भडक़ा था। करीब 10 वाहनों के काफिले के साथ 150 जवानों के फोर्स ने थाटीपुर से मार्च की पैदल शुरुआत की।

यह भी पढ़ें : Breaking: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेता का निधन,कांग्रेस में शोक की लहर,चुनाव में होगी मुश्किल

कुम्हरपुरा, साठ फुटा रोड होकर मार्च वापस थाटीपुर लौटा, फिर मुरार के बारादरी, सदर बाजार में घूम कर खुला संतर पहुंचा। यहां से फोर्स वाहनों में सवार हो गया। फिर सात नंबर चौराहे से पिटों पार्क होकर गोला का मंदिर के संवेदनशील इलाकों में घूमा। इस दौरान पुलिस के साथ बीएसएफ के जवान भी मौजूद थे।

यह भी पढ़ें : नवरात्रि के अंतिम दिन घर की तिजोरी में रख दे ये ख़ास चीज,जिंदगीभर नहीं होगी पैसों की कमी

देखे संवेदनशील केन्द्र
फ्लैग मार्च थाटीपुर, मुरार और गोला का मंदिर के उन मतदान केंद्रो पर भी पहुंचा जो संवेदनशील हैं। अभी तक हो चुके चुनावों में इन मतदान केन्द्रों पर क्या स्थिति रही है यहां रहने वालों से इसकी जानकारी ली। फ्लैग मार्च करीब 3 घंटे चला।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी के दौरे से दिग्विजय सिंह ने बनाई दूरी,कांग्रेस की सरकार आने पर भी किया बड़ा खुलासा

आएंगी और बटालियन
पुलिस के मुताबिक चुनावों में शांति रखने के लिए सुरक्षा को पुख्ता किया जाएगा, इसके लिए सीआरपीएफ, सीआईएसएफ सहित एसएएफ की कई बटालियन तैनात की जाएंगी। विधानसभा चुनाव के दौरान करीब 800 से 1000 जवानों का अतिरिक्त फोर्स बुलाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल के दौरे के दौरान दिग्विजय सिंह ने दिया सबसे बड़ा बयान,कांग्रेस में हडक़ंप,दिग्गज नेताओं ने साधी चुप्पी

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी को देखने बेकाबू हुई भीड़,तोड़ा घेरा,वीआईपी बॉक्स तक पहुंची, SPG को आया पसीना