17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों के मोबाइल चोरी कर चुकी है यह गैंग,आप भी ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे है तो जरूर पढ़ें यह खबर

करोड़ों के मोबाइल चोरी कर चुकी है यह गैंग,आप भी ऑनलाइन शॉपिंग कर रहे है तो जरूर पढ़ें यह खबर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 24 Apr 2018, 4:44 PM IST

mobile gang

ग्वालियर। यदि आप अमेजॉन,फिलिपकार्ट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से कोई भी सामान खरीदने की सोच रहे हंै तो आपको सावधान होने की जरूरत है क्योकि आप जो सामान बुक करने वाले हैं हो सकता है कि वो आपके पास पहुंचे ही न,उसकी जगह और कुछ पहुंच जाए। इसलिए आपको अब सख्त जागरुक होने की आवश्यकता है क्योकि ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों की आड़ में शहर में ठगी का धंधा जमकर हो रहा है। शहर में एक ऐसा गिरोह पकड़ा गया है जिसकी वारदात की कहानी सुन आप हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़ें: आपकी हथेली में है ऐसा चिह्न तो आप हर हाल में बनेंगे दौलतमंद,यहां पढ़ें पूरी खबर

अमेजॉन, फिलिपकार्ट जैसे ऑनलाइन शॉपिंग कंपनियों से बुक आर्डर की डिलेवरी ग्राहक तक पहुंचाने की बजाय उसे चोरी करने वाली टीम पकड़ी गई है। उसे एटीएफ ने राउंडअप किया है।

यह भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव के पहले कांतिलाल भूरिया ने बोली बीजेपी पर ये बड़ी बात, BJP खेमे में मची खलबली

इन्होंने ऑन लाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन के सिटी स्टोर से करीब एक करोड़ रुपए कीमत के महंगे और पब्लिक डिमांड वाले मोबाइल फोन चोरी कर बाजार में खपाए गए हैं। गोरखधंधा मोबाइल कारोबारी और स्टोर से ताल्लुक रखने वाला कर रहा था। अमेजन कंपनी की शिकायत पर एसटीएफ ने दोनों को रविवार दोपहर को लिफ्ट किया था।

यह भी पढ़ें: अलौकिक: यहां पर स्थित है माँ धूमावती का दुनिया का इकलौता मन्दिर

इंट्रोगेशन में दोनों से करीब २५५ मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। पता चला है कि चोरों को मोबाइल सप्लाई करने वाला स्टोर का कारिंदा उसे भी एसटीएफ ने उठा लिया है। एसटीएफ निरीक्षक एजाज ने बताया अमेजन के स्टोर से मोबाइल फोन की चोरी का धंधा करीब एक साल से चल रहा था। फोन मुरैना निवासी आदित्य आर्यन चुराता जो एसएस मोबाइल स्टोर के संचालक नीरज चौरसिया निवासी दौलतगंज को थमाता था। नीरज इन मोबाइल को ग्राहकों को बेचता था।

यह भी पढ़ें: BS - 4 गाडिय़ों पर ये चल रहे हैं स्पेशल ऑफर्स, जानिए किस गाड़ी की है ज्यादा डिमांड

दोनों ने पूछताछ में खुलासा किया चोर गैंग उन मोबाइल फोन का ज्यादा टागरेट करती थी जो सिर्फ ऑनलाइन बिकते हैं। बाजार में उनकी सप्लाई नहीं है। ग्राहकों को नीरज इन मोबाइल फोन को बाजार की कीमत पर बेचता था। सौदे की रकम में १० प्रतिशत हिस्सा नीरज का और १५ प्रतिशत आदित्य आर्यन का था। बाकी रकम स्टोर से मोबाइल निकाल कर उन्हें देने वाले राजदार का था। पकडे गए दोनों आरोपियों को एसटीएफ ने सोमवार को कोर्ट में पेश कर २७ अप्रैल तक रिमांड पर लिया है। बताया गया है कि यह अब तक करोड़ों रुपए के मोबाइल बेच चुके है।

मोबाइल मार्केट में बड़ा नेटवर्क
आरोपी नीरज और आदित्य ने खुलासा किया सिटी स्टोर से मोबाइल की खेप मिलती थी,उसे राजीव प्लाजा,टोपी बाजार,बाडा,माधौगंज सहित शहर के कई बाजार में मोबाइल की दुकानों पर खपाते थे। इन दुकानदारों से भी कमीशन तय था। कुछ फोन की बाजार में ज्यादा डिमांड होने पर उन्हें ब्लैक में भी बेचते थे।