ग्वालियर. बॉडी को फिट रखने के लिए दौड़ सबसे अच्छा विकल्प है। दौड़ना एक्सरसाइज के सबसे सरल रूपों में से एक है। क्योंकि यह सिर्फ आपके अतिरिक्त वजन को कम करने में ही मदद नहीं करता, बल्कि आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। इसे हर एज ग्रुप के लोग कर सकते हैं। चाहे वह बच्चे हों, बड़े हों या सीनियर सिटीजन। शहरवासी रनिंग की इम्पॉर्टेंस समझते हैं। यही कारण है कि जीवाजी यूनिवर्सिटी, एसएएफ ग्राउंड, एलएनआइपीई, कैंसर हिल्स, गांधी रोड पर हर एज ग्रुप के लोग दौड़ते मिलेंगे। हालांकि इस समय कोविड-19 के कारण सभी की रनिंग बंद है। रनिंग डे के अवसर पर हम आपको दौड़ने के फायदे से परिचित करा रहे हैं।