ग्वालियर। 150 रुपए के लालच में कुएं में बर्तन निकालने के लिए गए एक 40 वर्षीय युवक की डूबकर मौत हो गई। हादसा दबोह थाना क्षेत्र के ग्राम आमाहा में दोपहर का है। पुलिस ने लाश को कुएं से निकालने के बाद उसे पीएम के लिए लहार भेज दिया है। जानकारी के अनुसार अखिलेश दोहरे पुत्र रमोले दोहरे निवासी अमाहा अपने घर के बाहर बैठा था तभी दोपहर करीब दो बजे गांव का ही एक व्यक्ति उसके पास गया और बोला यदि वह उसके घर के सामने स्थित कुएं में गिरी उसकी बाल्टी और तम्हेंड़ी निकाल देगा तो वह 150 रुपए बतौर मेहनताना देगा।