14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सफाई कर्मचारी ने मरीज को लगाई ऑक्सीजन फिर हुआ ऐसा जिसे देख कांप जाएगी आपकी रूह

सफाई कर्मचारी ने मरीज को लगाई ऑक्सीजन फिर हुआ ऐसा जिसे देख कांप जाएगी आपकी रूह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 18 Jul 2018, 11:21 AM IST

jh gwalior

सफाई कर्मचारी ने मरीज को लगाई ऑक्सीजन फिर हुआ ऐसा जिसे देख कांप जाएगी आपकी रूह

ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से मंगलवार को सुबह एक और मरीज की जान चली गई। मरीज को तबियत बिगडऩे पर तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन वार्ड में कोई डॉक्टर और नर्स नहीं थे, मरीज के बेटे ने एक घंटे तक उन्हें ढूंढा, जब नहीं मिले तो जान बचाने के लिए आनन-फानन में एक सफाई कर्मचारी ने ऑक्सीजन लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो जाने से मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है।

मरीज के पुत्र उमांशकर जोशी का कहना था कि अगर समय रहते ऑक्सीजन मिल जाती, तो शायद उनके पिता जी की जान बच जाती, लेकिन किसी ने उसकी गुहार नहीं सुनी। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ.जेएस सिकरवार को शिकायत की गई है। झांसी के बामौर गांव के रहने वाले दीनदयाल जोशी पुत्र घनाराम (65) को उपचार के लिए जेएएच के सर्जरी विभाग में वार्ड एक के पलंग नम्बर चार पर 15 जुलाई की रात 10 बजे भर्ती कराया गया था। मंगलवार को सुबह उन्हें घबराहट होने लगी और तबियत बिगड़ गई। इस पर उनका बेटा उमाशंकर डॉक्टर व कर्मचारियों को ढूंढ़ता रहा, लेकिन उसे कोई नजर नहीं आया और पिता ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

अधीक्षक से की शिकायत
दीनदयाल जोशी की मौत की खबर के बाद अस्पताल पहुंचे उनके रिश्तेदार एडवोकेट बीबी जोशी को उमाशंकर ने लापरवाही से मौत होने की जानकारी दी, तो उन्होंने अस्पताल अधीक्षक डॉ.जेएस सिकरवार को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद परिजन दीनदयाल का शव लेकर झांसी रवाना हो गए।

तीन मरीजों की हुई थी मौत
मई माह में कथित तौर पर बिजली गुल होने से वेंटिलेटर की आपूर्ति बाधित हुई और तीन मरीजों की मौत हो गई। इस मामले में एसडीएम ने जांच की, लेकिन अब तक किसी पर कार्रवाई नहीं हो सकी है। जांच का निष्कर्ष भी सामने नहीं आ सका है।

नहीं पहुंचा मौके पर कोई अधिकारी
मरीज की मौत की जानकारी अस्पताल अधीक्षक, विभागाध्यक्ष को दी गई, लेकिन मौके पर कोई भी नहीं पहुंचा। एेसे में परिजन लिखित शिकायत किए बिना ही चले गए। उमाशंकर का कहना है कि पिता का अंतिम संस्कार करने के बाद शिकायती आवेदन देने आएंगे। उसका कहना था कि जो हमारे साथ हुआ अन्य मरीजों के साथ न हो, इसलिए अफसरों के संज्ञान में यह बात आना चाहिए।

"फोन पर शिकायत मिली थी। इसके बाद विभागाध्यक्ष को मामले की जानकारी दी। परिजनों ने लिखित में कोई शिकायत नहीं की है, अगर वह शिकायत करते हैं तो जांच कराएंगे।"
डॉ. जेएस सिकरवार, अधीक्षक, जेएएच