ग्वालियर। अंचल के सबसे बड़े जयारोग्य अस्पताल में डॉक्टरों की लापरवाही से मंगलवार को सुबह एक और मरीज की जान चली गई। मरीज को तबियत बिगडऩे पर तत्काल ऑक्सीजन की आवश्यकता थी, लेकिन वार्ड में कोई डॉक्टर और नर्स नहीं थे, मरीज के बेटे ने एक घंटे तक उन्हें ढूंढा, जब नहीं मिले तो जान बचाने के लिए आनन-फानन में एक सफाई कर्मचारी ने ऑक्सीजन लगाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो जाने से मरीज ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने लापरवाही से मौत होने का आरोप लगाया है।