13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेब में रखे मोबाइल ने बचा ली इस युवक की जान, नहीं तो शरीर के आरपार निकल जाती गोली, VIDEO

जेब में रखे मोबाइल ने बचा ली इस युवक की जान, नहीं तो शरीर के आरपार निकल जाती गोली, दे्िरखए लाइव वीडियो
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 18 Jun 2018, 3:27 PM IST

man injured by bullet

जेब में रखे मोबाइल ने बचा ली इस युवक की जान, नहीं तो शरीर के आरपार निकल जाती गोली, दे्िरखए लाइव वीडियो

मुरैना। घर से बाइक पर सवार होकर निकले एक युवक पर दो बदमाशों ने सरेआम पिस्टलों से फायरिंग की। युवक के शरीर में तीन गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात रविवार सुबह 10 बजे जीवाजी गंज में रामजानकी मंदिर के ठीक पीछे हुई। वारदात की वजह प्रॉपर्टी का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही समय बाद हमलावरों को गिरफ्तार भी कर लिया। पता चला है कि उन्हें किसी और ने हत्या का कांट्रेक्ट दिया था।

जानकारी के अनुसार फाटक बाहर क्षेत्र स्थित अवंतिबाई कॉलोनी में रहने वाला चरण सिंह (36) पुत्र सरदार सिंह लोधी जीवाजी गंज में एक ट्रैक्टर की एजेंसी पर बतौर सेल्समैन काम करता है। रविवार सुबह वह अपनी बाइक लेकर घर से निकला। जीवाजी गंज में जब वह रामजानकी मंदिर के पीछे से गुजर रहा था तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उस पर पिस्टल से फायर किया। एक गोली चरण सिंह की पीठ में लगी, जिससे वह बाइक समेत नीचे गिर पड़ा। इसके बाद बदमाश नीचे उतरे और दोनों ने नजदीक से उस पर फायर किए। इस दौरान एक गोली चरण सिंह के सीने में लगी तो दूसरी उसके कंधे में धंस गई। वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से भाग निकले। इसके लगभग 5-7 मिनट बाद ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल चरण सिंह को उठाकर अस्पताल भिजवाया।

पुलिस कर्मचारियों को घटनास्थल के आसपास कारतूसों के खाली खोखे भी मिले। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार देने के बाद डॉक्टर ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया है। वारदात के कुछ ही समय बाद पुलिस ने दोनों हमलावरों को धर दबोचा। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने फायरिंग करना स्वीकार कर लिया, लेकिन यह भी बताया कि उन्हें किसी और ने चरण सिंह की हत्या का कांट्रेक्ट दिया था। पकड़े गए बदमाशों के नाम का खुलासा फिलहाल पुलिस ने नहीं किया है, लेकिन पता चला है कि वे दोनों ग्वालियर के जलालपुर के पास महू गांव में रहते हैं और चरण सिंह के सजातीय हैं। अब तक जो क्लू मिले हैं, उनके मुताबिक चरण सिंह प्रॉपर्टी का काम भी करता है। जमीन संबंधी विवाद के चलते ही उसकी हत्या का प्रयास किया गया।


शायद इसलिए बच गई जान
इसे सौभाग्य ही कहेंगे कि तीन गोलियां शरीर में लगने के बावजूद चरण सिंह की जान बच गई। दरअसल पहली गोली बदमाशों ने दूर से चलाई थी, जो उसकी पीठ में लगी। इसके बाद नजदीक से फायर किए गए, लेकिन एक गोली उसकी शर्ट की जेब में रखे छोटे मोबाइल पर लगी, जिससे उसकी मार कम हो गई और वह सीने में अंदर तक नहीं धंस पाई। एक अन्य गोली कंधे में लगी।


घर से ही पीछे लगे बदमाश
जिन बदमाशों ने चरण सिंह पर फायरिंग की, वे घर से ही उसके पीछे लगे थे। घायल चरण सिंह ने अस्पताल में अपने पिता सरदार सिंह को बताया कि वह दोनों युवकों को चेहरे से पहचानता है, लेकिन उनके नाम नहीं मालूम। वे ग्वालियर में जलालपुर के पास महू के रहने वाले हैं। उसने बताया कि दोनों बदमाश सुबह उसके घर के सामने भी खड़े हुए थे।

फोन पर खुद ही दी सबको सूचना
तीन-तीन गोलियां लगने से गंभीर घायल चरण सिंह ने गजब की जीवटता दिखाई। लहूलुहान होकर सड़क पर पड़े होने के बावजूद उसने जेब से मोबाइल फोन निकाला और वारदात की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद उसने अपने नजदीकी लोगों को भी फोन किए। इसके बाद वह अस्पताल में भी स्टे्रचर पर पड़े-पड़े फोन कॉल करता रहा।

प्रॉपर्टी विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। दोनों हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। पूछताछ की जा रही है। जल्द ही पूरी घटना सामने आ आएगी।
अमित सांघी, पुलिस अधीक्षक