ग्वालियर। पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर पति सीधे थाने पहुंचा और पुलिस से बोला पत्नी की हरकतों से तंग आकर उसे मार दिया। उसका शव घर में फर्श पर पड़ा है। सुबह-सुबह उसकी बात सुनकर पुलिसकर्मी सकते में आ गए। सिरफिरा मजाक तो नहीं कर रहा,इसलिए उसे पकड़ कर मौके पर ले गए तो वहां उसकी पत्नी का शव पड़ा मिला। हत्यारे का आरोप है कि पत्नी का चरित्र ठीक नहीं था। इसलिए उसकी जान ली है।