14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Breaking : शहर के कई मैरिज गार्डन सील, मैरिज गार्डन संचालकों में हडक़ंप

पार्र्किंग स्पेस न होने पर एसडीएम ने मैरिज गार्डन पर की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 24 Jul 2019, 2:11 PM IST

Marriage Garden Seal

Breaking : शहर के कई मैरिज गार्डन सील, मैरिज गार्डन संचालकों में हडक़ंप

धमेंद्र त्रिवेदी/ग्वालियर। शहर के जिन मैरिज गार्डन संचालकों ने वाहन पार्र्किंग को लेकर प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं किया है, उनके खिलाफ बुधवार को कार्रवाई शुरू की गई। कलेक्टर अनुराग चौधरी के निर्देश पर एसडीएम अनिल बनवारिया ने लगभग दो घंटे घूमकर मुरार क्षेत्र के थाटीपुर में दो गार्डन की पार्र्किंग सही नहीं थी,उनको सील कर दिया। इस दौरान चौहान प्याऊ पर विवाद की स्थिति बनी लेकिन प्रशाासन के साथ पुलिस फोर्स मौजूद होने से विरोध करने वाले शांत हो गए। दरअसल,शहर के मैरिज गार्डनों को 10 बिंदुओं पर आधारित निर्देशों का पालन करने के लिए कलेक्टर ने बैठक बुलाई थी।

इसे भी पढ़ें : नौकरानी को देख गाड़ी रोकी तो मालकिन रह गईं सन्न, देखी ऐसी चीज कि भागे-भागे पहुंची घर

बैठक में तत्कालीन एडीएम संदीप केरकेट्टा ने सभी को मैरिज गार्डन में ओपन स्पेस,अग्निशमन यंत्र,वाहनों के आने और जाने के लिए गेट,स्वच्छता और सफाई सहित अन्य व्यवस्थाएं बेहतर करने के लिए कहा था, इसके साथ ही सभी नियम पालन की चेतावनी दी गई थी।इसके बाद से लेकर अभी तक तीन बैठक हो चुकी हैं,लेकिन किसी भी मैरिज गार्डन संचालक ने सरकारी निर्देशों का पालन नहीं किया है।

इसे भी पढ़ें : दुबई से इस युवक ने सीखा साइबर ठगी का ऐसा तरीका, हर कोई रह गया दंग

चार महीने से कलेक्टर,एसपी सहित अन्य अधिकारी शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए लगातार मशक्कत कर रहे हैं, लेकिन सुधार नहीं हो रहा है। अब कलेक्टर ने सामान्य यातायात सही करने के लिए जहां पुलिस और नगर निगम को निर्देश दिए हैं,वहीं जिन बड़े संस्थानों के बाहर सडक़ पर पार्र्किंग हो रही है,उनके खिलाफ भी अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत एसडीएम ने राजस्व और पुलिस अमले को साथ लेकर मुरार क्षेत्र में कार्यवाही की है।

इसे भी पढ़ें : मार्कशीट नहीं मिलने पर छात्र ने उठाया ऐसा कदम, सकते में आए अधिकारी

इनको किया सील
जनकपुरी मैरिज गार्डन (वाटिका) में सिर्फ 23 फीसदी पार्र्किंग स्पेस था, इसलिए इस वाटिका को सील कर दिया गया।
सुरेश नगर में सार्थक मैरिज गार्डन के संचालक ने पार्र्किंग के कोई जगह तय नहीं की थी, इसलिए यह गार्डन सील कर दिया गया।
चौहान प्याऊ पर स्थित भगवती मैरिज गार्डन संचालक ने भी पार्र्किंग के लिए जगह नहीं छोड़ी थी,इसलिए यह सील कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : आज गणेश जी के ये पांच उपाय करने से मिलेगा धन, सपने होंगे साकार और बदल जाएगी किस्मत