
ग्वालियर। आज की दुनिया में हर कोई धनवान बनना चाहता है। लेकिन यह हर किसी को नहीं मिलता है इसके लिए कड़ी मेहनत सहित अन्य ऐसे काम करने पड़ते है जिसके करते ही उसकी किस्मत एक दम से चमक जाती है। इस दुनिया में हर इंसान अपनी जि़न्दगी में बहुत मेहनत करता है ताकि वो अपनी जि़न्दगी अच्छे से जी सके और हर आदमी अपने भविष्य को लेकर बहुत ज्यादा सजग रहता है ताकि उसे जीवन में कोई परेशानी न हो। पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार हमारा जीवन ग्रहों की चल पर आधारित होता है और जैसे-जैसे इन ग्रहों की दिशा बदलती है हमारे जीवन पर भी इसका बहुत असर पड़ता है।
आप में से बहुत से लोग अपने भविष्य के बारे में जानने के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक रहते हैं और रहे भी क्यों न हर व्यक्ति का जीवन में ग्रहों का बहत महत्व होता वही ग्रहों की चाल का सीधा-सीधा असर व्यक्ति के जीवन में पड़ता है और अगर किसी भी ग्रह की दशा बदलने से राशियों की दशा में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। कभी ये ग्रह व्यक्ति के जीवन में खुशियां लेकर आते हैं तो कभी गम भी देखने को मिलते है।
पंडित सतीश सोनी ने बताया की मई के महीने में कुछ राशियों का परिवर्तन होने वाला है और शास्त्रों के अनुसार यह देखा जा रहा है कि ये महापरिवर्तन 1000 साल बाद बन रहा है जिसकी वजह से 4 राशियों की किस्मत बहुत जल्दी चमकने वाली है और ये करोडपति बनने वाले है तो आइए जानते है क्या होने वाला है इन राशियों में बड़ा परिवर्तन।
सिंह राशि-
पंडित सतीश सोनी ने बताया कि सिंह राशि वालों के लिए इस माह किसी तीर्थ स्थान पर घूमने के योग बन रहे है। 1000 साल बाद बन रहे इस महासंयोग की वजह से सिंह राशि के लोग किसी संत से मिलकर दैवीय ज्ञान भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही इनके लिए यह महीना बहुत ही शुभ होने वाला है। इतना ही नहीं इस राशि के लोग आगे अपने जीवन में कार्य क्षेत्र में मुनाफा पाना चाहते हैं तो जल्दी से अपना पैसा म्यूचुअल फंड में जमा करें ऐसा करना आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है। साथ ही परिवार के बड़ों की बात माने तो और अधिक अच्छा रहेगा।
कन्या राशि -
कन्या राशि वाले अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और ज्यादा काम न करें। इस महासंयोग की वजह से इस राशि के लोग खुद में अलग ही ऊर्जा का अनुभव महसूस करेंगे,लेकिन क्षमता से ज्यादा काम न करें नहीं तो आपको नुकसान हो सकता है। आप अपना रोज़ का काम रोज़ ही खत्म कर ले तो आपके लिए ज्यादा अच्छा रहेगा। आपको कल के बारे में नहीं सोचना है यदि आपने ऐसा किया तो आपके लिए मुसीबत हो सकती है। कामों को इस तरह से बांट दें कि आज का काम आज ही हो जाए और कल का काम कल। कन्या राशि के लोगों के घर में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।
तुला राशि -
तुला राशि वालों की अगर बात करे तो मई के महीने में तुला राशि के लोगों के लिए बहुत ही बेहतर होने वाला है। आपकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी बीतने वाली है। शनिदेव की कृपा से इस राशि के लोगों के जीवन में बहुत खुशियां आएगी और आपको बहुत बड़ा धन लाभ होने वाला है। इतना ही नहीं इस महीने अपने पार्टनर के साथ आप ज्यादा समय बिताने वाले भी है।
मकर राशि -
मकर राशि वालों को इस माह उम्मीद से अधिक फायदा होनेा वाला है। इस महीने में आपके घर में कोई दोस्त या रिश्तेदार आ सकता है। अगर आपके करीब कोई शख्स है तो उसकी कदर करें और उनकी भावनाओं का पूरा पूरा सम्मान करें। ऐसा करना आपके लिए अच्छा होगा। साथ ही आपको आपके बिजऩस में बहुत बड़ा धन लाभ होगा और आपके जीवन में अपर खुशियां आ सकती है।
Published on:
02 May 2018 03:45 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
