ग्वालियर। आपके घर पर जो दूध आ रहा है। उसमें कितनी मिलावट है? मिलावटी दूध से कौन-कौन सी बीमारी हो सकती हैं? ऐसे ही सवालों के जवाब इन दिनों ग्वालियर दुग्ध संघ के शिविर में आकर लोग पूछ रहे हैं। वे जानना चाहते हैं कि उनके जो दूध लिया जा रहा है वह कितना शुद्ध है। सांची द्वारा सोमवार को थाटीपुर पेट्रोल पंप के पास शिविर लगाया गया। शिविर में थाटीपुर के आसपास के कुल 65 लोग दूध के सैंपल लेकर पहुंचे। जिसमें एक सही निकला बाकी के 64 सैंपलों में पानी की मात्रा अधिक थी। तीन घंटे से ज्यादा चले इस शिवर में कई दूर-दूराज से लोग आए थे। वहीं आसपास की कई दूध की दुकानें भी सुबह के समय बंद ही रही।