14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कमलनाथ का दिग्गज मंत्री बोला बीजेपी के छह और विधायक कांग्रेस के संपर्क में, भाजपा में खलबली

मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के दो विधायकों को कांग्रेस में लेकर भाजपा को ही चिंता में डाल दिया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 31 Jul 2019, 9:30 AM IST

minister lakhan singh yadav big statement on bjp mla

कमलनाथ सरकार का दिग्गज मंत्री बोला बीजेपी के छह और विधायक कांग्रेस के संपर्क में, भाजपा में खलबली

ग्वालियर। कर्नाटक में हुए राजनीतिक नाटक के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस आक्रामक मूड में आ गई है। कर्नाटक का बदला मध्यप्रदेश में चुकाने के बाद कांग्रेस नेता भाजपा पर लगातार हमले कर रहे हैं। पहले जहां भाजपा नेता बार-बार यह बयान दे रहे थे कि कांग्रेस अपनों के कारण ही परेशान हैं, वहीं अब प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री लाखन सिंह ने कहा है कि भाजपा के छह और विधायक कांग्रेस से संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा के दो विधायकों को कांग्रेस में लेकर भाजपा को ही चिंता में डाल दिया है।

इसे भी पढ़ें : पार्वती में उफान आने से चंबल का बढ़ा जलस्तर, इन गांवों में भारी अलर्ट

अब लाखन सिंह ने छह और विधायकों के कांग्रेस के संपर्क में रहने की बात कहकर प्रदेश में चल रही राजनीतिक सरगर्मी को और हवा दी है। भाजपा के दो विधायकों के कांग्रेस में जाने के बाद प्रदेश के पूर्व मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा यह कह चुके हैं कि कांग्रेस ने जो खेल शुरू किया है उसे खत्म हम करेंगे। मंत्री लाखन सिंह ने यहां गांधीरोड सर्किट हाउस में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेश में अस्थिरता लाने के कितने भी प्रयास कर ले उसे कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : खुशखबरी : मध्यप्रदेश के क्रिकेटरों को मिली सौगात, शासन से आया यह आदेश

उन्होंने गोवंश के लिए उत्पादों पर टैक्स लगाने के सवाल पर कहा कि प्रदेश सरकार गोशालाएं स्थापित करने जा रही है उसमें गायों के लिए प्रतिगाय चार रुपए की व्यवस्था थी इसे पांच गुना बढ़ाकर बीस रुपए कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गायों को सडक़ों पर नहीं गोशालाओं में रखा जाएगा। इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : Breaking : तेजी से दौड़ रही स्कूली वैन में लगी आग, धू-धू कर जली