2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत महिला क्रिकेट टीम की CAPTAIN मिताली राज ग्वालियर में बिखेरेंगी अपनी बैटिंग का जलवा, होने जा रहा है यह टूर्नामेंट

भारत महिला क्रिकेट टीम की CAPTAIN मिताली राज ग्वालियर में बिखेरेंगी अपनी बैटिंग का जलवा, होने जा रहा है यह टूर्नामेंट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 12 Apr 2018, 8:57 AM IST

miali raj crickter

विकास त्रिपाठी @ ग्वालियर

ग्वालियर डिवीजन क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा ऑल इंडिया वुमंस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन २ से ५ मई तक कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम पर किया जाएगा। टूर्नामेंट में इंडियन वुमंस टीम की मिताली राज, झूलन गोस्वामी, नुजहत परवीन सहित कई दिग्गज शामिल होंगी।बीसीसीआइ ने इसके लिए अनुमति दे दी है। पहला मौका है जब शहर में ऑल इंडिया वुमंस टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट में 8 टीमें भाग लेंगी।

ये हैं श्योपुर के नए कलेक्टर साहब,जानिए इनके बारे में

6 टीमों ने दी स्वीकृति
टूर्नामेंट के लिए ६ टीमों ने स्वीकृति दे दी है। इसमें सेंट्रल रेलवे, एनसीआर, पंजाब, मध्य प्रदेश , सिंधिया इलेवन शामिल हैं। इसके अलावा ४ अन्य टीमों से भी संपर्क किया है। टूर्नामेंट में खर्च को स्पॉन्सर करने के लिए जीडीसीए मोबाइल कंपनियों से बात कर रही है।

तैयारी शुरू कर दी
बीसीसीआई ने ऑल इंडिया टूर्नामेंट के लिए स्वीकृति दे दी है। टूर्नामेंट का आयोजन २ मई से किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
प्रशांत मेहता, कार्यकारी अध्यक्ष जीडीसीए

अंडर 19 वुमंस टीम का चयन, होशंगाबाद रवाना
ग्वालियर। मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा १३ अप्रैल से आयोजित किए जाने वाले इंटर क्लब अंडर १९ गल्र्स टूर्नामेंट के लिए जीडीसीए ने टीम की घोषणा कर दी है। टीम बुधवार रात होशंगाबाद के लिए रवाना हो गई। ग्वालियर का पहला मैच नर्मादापुरम से होगा। इंटर क्लब गल्र्स अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए टीमों को तीन वर्ग में बांटा गया है। ग्वालियर को सी ग्रुप में नर्मदापुराम और इंदौर के साथ रखा गया है। ग्वालियर का पहला लीग नर्मदापुरम से १३ अप्रैल को होगा। दूसरा मैच इंदौर से १४ को होगा। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल 17 अप्रैल और दूसरा १८ अप्रैल को शहडोल में खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला १९ को शहडोल में ही होगा।


जीडीसीए टीम: ट्विंकल शर्मा, अंजनी शर्मा, अनुष्का शर्मा , दीक्षा ब्रार, दुर्गा दास, गरिमा शर्मा, गीतांजलि यादव, ज्योत्सना जादौन, प्रेरणा मांझी, पूनम गुर्जर, रितिका गर्ग, रोहिता सिंह, साधना, सृष्टि दुबे, सलोनी दुबोलिया, योगिता गुरनुले (ट्रेनर), मधुराज शर्मा (कोच), अंकित सिंह जादौन (मैनेजर)।

24 फरवरी 2010 को केप्टन रूपसिंह स्टेडियम में क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंडुलकर ने साउड अफ्रिका के खिलाफ अपने जीवन में पहली बार एकदिवसीय मैच में २०० रन बनाए थे।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़