ग्वालियर। बेटी की मौत से दु:खी मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें इस दु:ख के बारे में बताया। बेटा कोचिंग से घर लौटा तब घटना पता चली। थाटीपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सुमन श्रोत्री (४३) पत्नी कैलाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बेटा शिवम शाम के कोचिंग जाने के बाद सुमन ने सुसाइड नोट लिखा फिर कमरे में जाकर फांसी पर लटक गई।