16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेटी ने किले से कूदकर दी थी जान,गम में मां ने लगा ली फांसी

बेटी ने किले से कूदकर दी थी जान,गम में मां ने लगा ली फांसी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 11 Jul 2018, 12:15 PM IST

woman suicide

बेटी ने किले से कूदकर दी थी जान,गम में मां ने लगा ली फांसी

ग्वालियर। बेटी की मौत से दु:खी मां ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौत से पहले उसने सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें इस दु:ख के बारे में बताया। बेटा कोचिंग से घर लौटा तब घटना पता चली। थाटीपुर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।पुलिस के मुताबिक सुमन श्रोत्री (४३) पत्नी कैलाश ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। बेटा शिवम शाम के कोचिंग जाने के बाद सुमन ने सुसाइड नोट लिखा फिर कमरे में जाकर फांसी पर लटक गई।

यह खबर भी पढ़ें : इस कश्मीरी युवक ने फेसबुक पर देश के कानून को दी खुली चुनौती,शहर में गुस्सा

शाम साढ़े पांच बजे मां को फांसी पर लटका देख वह दंग रह गया। शव को उतारकर पुलिस ने पीएम के लिए भेजा। कमरे की तलाशी ली तो सुसाइड नोट भी मिल गया, जिसमें बेटी की मौत से दु:खी होकर आत्महत्या करना बताया।

यह खबर भी पढ़ें : देवगुरु बृहस्पति आज से होंगे मार्गी,इन राशियों की चमकेगी किस्मत

सुमन के पति कैलाश किसान हैं। जो गांव में खेती करते हैं। बच्चों को पढ़ाने के लिए सुमन ग्वालियर आईं थीं। दर्पण कॉलोनी में किराए रह रही थीं।

यह खबर भी पढ़ें : सिपाही और हवलदार को सड़क पर पिटते रहे तीन युवक,लोग बनाते रहे वीडियो

सुसाइड नोट लिखा

पुलिस का कहना है सुमन की बेटी ने 25 सितंबर को किले से कूदकर खुदकुशी कर ली थी। बेटी की मौत के बाद से सुमन काफी परेशान थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं बेटी की मौत का गम सहन नहीं कर सकी इसलिए आत्महत्या कर रही हूं। मेरे घरवालों को परेशान न किया जाए।

यह खबर भी पढ़ें : गुप्त नवरात्रि में ऐसे करें देवी मां की आराधना,बदल जाएगी आपकी किस्मत

"बेटी की मौत का गम सहन न करने से सुमन ने सुसाइड किया है। कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है।"
रविन्द्र गुर्जर, टीआइ थाटीपुर थाना