12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार से चली हवाओं ने बढ़ाई लोगों की धड़कनें

तेज हवा के साथ आए बादलों ने शहर में की बंूदाबांदी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:10 AM IST

Monsoon 2018

monsoon late arrive in mp

ग्वालियर। एक बार फिर से शहर के मौसम ने करवट ली। सोमवार की शाम को तेज अंधड़ शुरू हो गया। बारिश के लिए बेताब बादलों को तेज आंधी धकेल के ले गई हालांकि बादलों ने कुछ जगह बूंदाबांदी भी की। लोगों को आस तो तेज बारिश की थी लेकिन तेज हवाओं ने उन्हें मायूसी में बदल दिया। बूंदाबांदी के कारण फिर से उमस बढ़ गई। शहर का मौसम बीते दिनों से शुष्क बना हुआ था। तेज धूप व उमस के कारण लोग पसीना पौंछने पर मजबूर हो रहे थे।

यह भी पढ़ें: जेब में रखे मोबाइल ने बचा ली इस युवक की जान, नहीं तो शरीर के आरपार निकल जाती गोली, VIDEO

सोमवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई। दोपहर 11 बजे के बाद हवाएं भी शांत हो गईं। हवाएं शांत होने से लोग परेशान हो उठे। शाम को तेज हवाएं देखते ही देखते आंधी के रूप में बदल गईं। आंधी के कारण शहर के आस-पाास कई पेड़ टूटे। शहर में भी कई पेड़ों की टहनिया टूटकर सड़क पर गिर पड़ीं। वहीं बैनर व होर्डिंग भी उड़कर बिजली के तारों से उलझ गए। तेज हवा की वजह से कई जगह बिजली के फॉल्ट भी आए।

यह भी पढ़ें : छुट्टियां बिता कर लौट रहे परिवार की कार पलटी,दो लोगों की मौत

राजस्थानी हवाओं ने बढ़ाई गर्मी
शहर में राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं ने शहर में गर्मी बढ़ाई है। सोमवार को तेज हवाएं 8-10किमी की रफ्तार से चली। बीते रोज की तरह शहर का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री रहा जो कि सामान्य से अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जोकि सामान्य से कम बताया जा रहा है। आर्द्रता 46 फीसदी नापी गई।

यह भी पढ़ें: FATEHR's DAY 2018: ये गिफ्ट पाकर खुश हो जाएंगे आपके पिता, कराएं उनको स्पेशल फील

दो घंटे तक बिजली सप्लाई रही बंद
तेज हवा शुरू होते ही शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। हवाएं शांत होने के बाद भी कई क्षेत्रों की बिजली सप्लाई बंद रही। बिजली तारों में कई जगह बैनर उलझ गए थे। वही पेड़ों की टहनिया भी टूटकर बिजली के तारों पर गिरी। करीब साढ़े तीन घंटे बाद बिजली सप्लाई शुरू हुई।