14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टर्फ लाइन निकलने से बना नया सिस्टम, जिले में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक बोले आज और कल शहर में हो सकती है झमाझम बारिश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 25 Jul 2019, 4:03 PM IST

Monsoon Alert

टर्फ लाइन निकलने से बना नया सिस्टम, जिले में भारी बारिश की चेतावनी

ग्वालियर। पिछले कई दिनों से उमस और गर्मी से लोग काफी परेशान हैं। इसके चलते लोगों का बुरा हाल है। गुरुवार सुबह से सूर्य की तेज तपिश झेल रहे शहरवासियों को दोपहर बाद बादल आने से राहत मिली। ऐसा लगा अब तो झमाझम होगी ही लेकिन थोड़ी देर ठंडी हवा चलने के बाद वह भी थम गई। लेकिन कुछ देर बाद करीब 40 मिनट झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर के लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं अब मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि संभाग में बादल आ चुके हैं गुरुवार को बारिश होने के साथ ही,शुक्रवार को भी बारिश होने की संभावना बन रही हैं। मौसम वैज्ञानिक एसके डे ने बताया कि ग्वालियर से टर्फ लाइन निकलने से नया सिस्टम बन रहा है। जिससे एक बार फिर अच्छी बारिश होगी। बुधवार को अधिकत्त तापमान 39.7 और न्यूनतम 29.2 डिग्री दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें : नौकरानी को देख गाड़ी रोकी तो मालकिन रह गईं सन्न, देखी ऐसी चीज कि भागे-भागे पहुंची घर

बुधवार की शाम को बूंदाबांदी...
दोपहर में बादल छाने के बाद लोगों को बारिश की उम्मीद बंध गई थी लेकिन शाम तक बादलों से सिर्फ बूंदाबांदी ही हुई। बादलों की इस बेरुखी से लोगों में मायूसी रही। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से बारिश हुई।

इसे भी पढ़ें : पहाड़ों में सुरंग से होकर मंदिर आते है भक्त, ऐसी है बाबा भोलेनाथ की महिमा

गर्मी से मिली राहत
गुरुवार को सुबह से लोगों को बारिश की उम्मीद थी,लेकिन दोपहर करीब 12 बजे के बाद करीब 40 मिनट शहर में झमाझम बारिश हुई। जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकी।

इसे भी पढ़ें : टाइगर हिल पर तिरंगा फहराकर शहीद हुआ था ग्वालियर का ये सपूत, जानिए

बढ़ रहा तापमान
20 जुलाई 37.40
21 जुलाई 38.60
22 जुलाई 38.70
23 जुलाई 39.00
24 जुलाई 39.70

इसे भी पढ़ें : ट्रेन का टिकट लेना अब हुआ और आसान, ये है नया तरीका

चंबल अंचल में मानसून की बारिश
शहर बारिश औसत बारिश
ग्वालियर 289.1 792.00
भिंड 292.0 668.08
मुरैना 247.3 706.09
शिवपुरी 246.82 816.03
श्योपुर 188.9 822.00
दतिया 255.0 745