इस बार होगी अच्छी बारिश
मध्यप्रदेश में गर्मी से बेहाल लोगों के लिए राहत की खबर है। मानसून ने मध्यप्रदेश में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ मंडला, छिंदवाड़ा और खंडवा में बारिश शुरू हो गई है। इससे पहले मौसम विभाग ने बारिश की उम्मीद जताई थी। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक इस बार अच्छी बारिश के संकेत मिले हैं। जबकि बारिश से बेहाल हो रहे ग्वालियर-चंबल संभाग के लोगों को तीन दिन और इंतजार करना पड़ेगा।